{"_id":"613e34bd8ebc3e608868d763","slug":"four-accused-arrested-for-cheating-woman-srawasti-news-lko5952553139","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से ठगी करने वाले चार अभियुक्त गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से ठगी करने वाले चार अभियुक्त गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। महिला से ठगी करने वाले चार अभियुक्तों को रविवार इकौना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने महिला को फोन करके स्वयं को जेल का सिपाही बता कर एक लाख दस हजार रुपये ठग लिया था। इस मामले में महिला ने एसपी से शिकायत की थी। जिसमें पुलिस ने सभी पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया था।
भिनगा के ग्राम तकिया परसिया राजा निवासिनी मैसर जहां पत्नी ननके उर्फ बंदरे उर्फ मोहर्रम अली ने पुलिस को एक शिकायती पत्र दिया था। इसमें आरोप लगाया था कि उसके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। व्यक्ति द्वारा स्वयं को जेल का सिपाही बताकर इकौना बस स्टॉप पर उसे बुलाया था जहां उसने पहली बार उससे 70 हजार और दूसरी बार 40 हजार रुपया ले लिया। इसके बाद जब शिकायत कर्ता को अहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हुई है। तो उसने एसपी से मिलकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की थी।
इस मामले में इकौना पुलिस ने कारून निवासी तकिया गोपालपुर थाना विशेश्वरगंज जिला बहराइच, इरफान निवासी मोहल्ला बागवान इकौना देहात, मुकेश कुमार जायसवाल निवासी पटेलनगर कस्बा व थाना इकौना व अभिषेक मिश्रा निवासी हालपता मोहल्ला तिलकनगर इकौना मूल निवास एकडंगवा थाना खेसरहा जिला सिद्धार्थनगर के खिलाफ मामला दर्ज किया था। एफआईआर के बाद से यह सभी फरार चल रहे थे। जिन्हें इकौना पुलिस ने रविवार इकौना के मोहल्ला तिलकनगर से गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से पुलिस ने 11 फर्जी आधार कार्ड, चार सिम प्री एक्टिवेटेड व चार मोबाइल फोन बरामद किए। जिनके खिलाफ पुलिस ने संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। (संवाद)