फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Found the dead bodies of the couple landing in the canal

नहर में उतराते मिले दंपती के शव

Fri, 21 Aug 2020 03:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:05 PM IST
विज्ञापन
Found the dead bodies of the couple landing in the canal
गिलौला (श्रावस्ती)। गिलौला के तिलकपुर गांव के निकट बुधवार देर शाम एक महिला की लाश नहर में उतराती मिली। इसके दूसरे दिन गुरुवार को उसके पति का भी शव नहर में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को नहर से बाहर निकलवाया। जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ग्रामीण जहां इसे आत्महत्या बता रहे हैं, वहीं पुलिस घटना को संदिग्ध मानते हुए मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

गिलौला थाना क्षेत्र के तिलकपुर गांव निवासी कुछ ग्रामीण बुधवार देर शाम मुख्य सरयू नहर पुल पर बैठे थे। जहां उन्हें नहर में एक महिला की लाश उतराती दिखी। जिसे देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना गिलौला पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को नहर से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

जिसकी पहचान थाना क्षेत्र के भिठौरा राम सहाय निवासी शांती देवी (50) पत्नी देवता दीन के रूप में हुई। पुलिस की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने बताया कि शांती देवी अपने पति देवता दीन के साथ बुधवार दोपहर घर से निकली थी। देर शाम तक दोनों वापस नहीें लौटे। इसके बाद परिवारीजनों की ओर से देवता दीन (55) की भी नहर में तलाश शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवतादीन का शव गुरुवार को परिवारीजनों ने नहर से खोज निकाला। पुलिस ने दंपत्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गोमदापुर के लोगों का कहना है कि गांव के कुछ बच्चे बुधवार को मवेशी चराने गए थे। जिनके सामने दंपती ने नहर में छलांग लगाई थी। वहीं मृतक के पुत्र चंद्र प्रकाश का कहना है कि बुधवार को उसके माता पिता एक साथ घर से निकले थे।

संभव है दोनों ने किन्हीं कारणों सो आत्महत्या की हो। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक गिलौला विनोद कुमार बताते हैं कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। जल्द ही मौत के कारणों का पता चल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed