{"_id":"68acbc7526e341bdc504d68e","slug":"forensic-van-launched-shravasti-news-c-104-1-srv1001-113613-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ
Tue, 26 Aug 2025 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 26 Aug 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
अत्याधुनिक फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते एसपी। -स्रोत: पुलिस विभाग
श्रावस्ती। जिले को मिली अत्याधुनिक सुविधाओं से लैंस फॉरेंसिक वैन का सोमवार को शुभारंभ किया गया। एसपी घनश्याम चौरसिया ने हरी झंडी दिखाकर वैन को रवाना किया। उन्होंने बताया कि अपराधों की विवेचना अधिक सटीक व वैज्ञानिक बनाने के लिए आधुनिक फोरेंसिक वैन मिली है।
वैन में क्राइम सीन प्रोटेक्शन किट, येलो टेप व स्टैंड, फिंगर-फुट प्रिंट किट, चांस फिंगर प्रिंट लिफ्टिंग टेप, पाउडर, ब्रश, डीएनए सैंपलिंग किट, क्राइम सीन वीडियो-फोटोग्राफी के लिए हाई-रेजोल्यूशन कैमरे, रियल टाइम डाटा फीडिंग, डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित करने के लिए मोबाइल, लैपटॉप, ब्लड व सीमेन डिटेक्शन किट हैं।
इसके अलावा नारकोटिक्स व ड्रग डिटेक्शन किट, इनबिल्ट रेफ्रिजरेटर व महिलाओं और बालिकाओं के साथ दुष्कर्म जैसे अपराधों में साक्ष्य संकलन आदि के विशेष किट भी मौजूद हैं। वैन में फील्ड यूनिट प्रभारी उपनिरीक्षक लालजी पासवान, विकास दीप कंप्यूटर ऑपरेटर, मुख्य आरक्षी रमाकांत नायक, रामसिंह व अख्तर आलम को तैनात किया गया है।