फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Foot-and-mouth disease vaccination drive launched.

Shravasti News: खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान शुरू

Thu, 23 Jul 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 23 Jul 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Foot-and-mouth disease vaccination drive launched.
श्रावस्ती। पशुपालन विभाग ने बुधवार को सदर पशु चिकित्सालय से खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष हरिओम तिवारी और जिला महामंत्री राना प्रताप सिंह ने जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाई। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एसके सिंह ने बताया कि खुरपका-मुंहपका गोवंश और महिषवंशीय पशुओं की एक गंभीर बीमारी है। यह संक्रामक विषाणुजनित रोग तेजी से फैलता है। इससे पशुओं में बुखार, मुंह और खुरों में छाले हो जाते हैं। गर्भित पशुओं में गर्भपात जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। डॉ. सिंह ने इस बीमारी से बचाव के लिए समय पर टीकाकरण को सबसे प्रभावी उपाय बताया। उन्होंने सभी पशुपालकों से अपने पशुओं का टीकाकरण अवश्य कराने की अपील की। विभाग ने इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग मांगा। टीकाकरण से पशुधन को सुरक्षित रखा जा सकता है। इस दौरान उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आलोक कुमार वर्मा, डॉ. अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed