फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Food becomes expensive due to increase in the price of commercial cylinders

Shravasti News: व्यावसायिक सिलिंडर की कीमत बढ़ने से खानपान महंगा

Tue, 05 May 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 05 May 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Food becomes expensive due to increase in the price of commercial cylinders
श्रावस्ती में कोयले की भट्ठी पर खाद्य पदार्थ बनाता कारीगर। - फोटो : श्रावस्ती में कोयले की भट्ठी पर खाद्य पदार्थ बनाता कारीगर।
वीरपुर। काॅमर्शियल सिलिंडर की किल्लत और इसके दाम में की गई 933 रुपये की बढ़ोतरी का असर खाद्य पदार्थों के बढ़े दाम के रूप में देखने को मिल रहा है। कोयले व लकड़ी की भट्ठी का प्रयोग कर रहे चाट-समोसा दुकान संचालकों ने पकवानों के दाम बढ़ा दिए हैं।
विज्ञापन


श्रावस्ती चौराहे पर चाट का ठेला संचालित करने वाले इतवारी गुप्ता ने बताया कि लगभग एक महीने से काॅमर्शियल सिलिंडर नहीं मिला है। वहीं, अब दाम में 933 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई। इसके चलते सिलिंडर खरीदना मुश्किल हो रहा है। इसलिए वह लकड़ी व कोयले की भट्ठी पर पकवान बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि समोसे का रेट तो पूर्व की भांति 10 रुपये ही है लेकिन मजबूरन टिक्की, दही बड़ा, ब्रेड पकौड़ा के रेट में दो रुपये की वृद्धि की है। अब ये पकवान 12 रुपये का बेच रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी तरह ही होटल संचालक भी परेशान हैं। ऐसे में सरकार को काॅमर्शियल सिलिंडर का दाम कम करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed