फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Followers visited and worshipped the Bodhi tree and Gandhakuti.

Shravasti News: अनुयायियों ने बोधिवृक्ष व गंधकुटी का किया दर्शन-पूजन

Sun, 26 Apr 2026 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 26 Apr 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Followers visited and worshipped the Bodhi tree and Gandhakuti.
गंध कुटी में प्रार्थना करते बौद्ध अनुयायी।- संवाद
कटरा। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती शनिवार को थाईलैंड से आए अनुयायियों के 60 सदस्यीय दल से गुलजार रही। सभी ने बौद्ध भिक्षु देवानंद के नेतृत्व में पारंपरिक ढंग से गंधकुटी व बोधिवृक्ष का दर्शन-पूजन किया। इस दौरान बौद्ध सभा का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन


बौद्ध सभा को संबोधित करते हुए भिक्षु देवानंद ने कहा कि दुख का निवारण चार आर्य सत्यों को जान लेने से संभव हो जाता है। ये सत्य संसार में दुख का अस्तित्व, दुख का कारण, दुख का निवारण और दुख दूर करने का मध्यम मार्ग हैं। भगवान बुद्ध ने माध्यमिक मार्ग को बौद्ध दर्शन की दूसरी महत्वपूर्ण शिक्षा बताया था।
विज्ञापन


आगे कहा कि माध्यमिक मार्ग का अर्थ है- किसी भी वस्तु, गुण या प्रवृत्ति का न तो आधिक्य हो और न ही कमी या अभाव। सब कुछ संतुलित अनुपात में होना चाहिए, जिसे आचरण का माध्यमिक मार्ग या सम्यक कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अध्यात्म मनुष्य का दुख दूर नहीं करता, बल्कि यह जानकारी देता है कि संसार में हर वस्तु परिवर्तनशील है। इसलिए दुख की अवस्था भी अवश्य बीतती है और सुख आता है। सभा के बाद सभी अनुयायियों ने तपोस्थली का भ्रमण कर उसके इतिहास की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed