{"_id":"689ce9cac121861124082506","slug":"followers-prayed-at-gandha-kuti-shravasti-news-c-104-1-slko1011-113364-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: गंध कुटी पर अनुयायियों ने की प्रार्थना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: गंध कुटी पर अनुयायियों ने की प्रार्थना
Thu, 14 Aug 2025 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 14 Aug 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। बुद्ध की तपोस्थली श्रावस्ती बुधवार को अनुयायियों से गुलजार रही। श्रीलंका से आए 40 सदस्यीय दल ने भिक्षु देवानंद के नेतृत्व में गंध कुटी पर प्रार्थना की।
भिक्षु दीपालोक ने बताया कि बुद्ध कहते हैं कि अपने जीवन में दूसरों से लड़ाई लड़ने से अच्छा है तुम खुद पर जीत हासिल कर लो। इससे तुम्हें कभी कोई दिक्कत नहीं आएगी। हमेशा जीत तुम्हारी ही होगी, यदि तुमने इसे अपना लिया तो तुम्हें कोई पराजित नहीं कर सकता।
बुद्ध के अनुसार जीवन में तीन चीजें कभी भी आप छुपाकर नहीं रख सकते हैं। उनमें सूर्य, चंद्रमा और सत्य शामिल हैं। कभी भी आप बुराई से बुराई को खत्म नहीं कर सकते हैं। इसे खत्म करने के लिए आपको प्रेम का सहारा लेना पड़ता है। प्रेम से दुनिया की हर बड़ी चीजों को जीता जा सकता है।
विज्ञापन
इसके बाद सभी अनुयायियों ने सभा मंडप, शिवली स्तूप, राहुल कुटी, संघाराम बुद्ध विहार सूरजकुंड, कच्ची कुटी, पक्की कुटी व ओड़ाझार का भ्रमण भी किया।