फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Followers of Sikkim performed worship

Shravasti News: सिक्किम के अनुयायियों ने किया पूजन-अर्चन

Thu, 15 Jan 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 15 Jan 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Followers of Sikkim performed worship
आनंद कुटी में प्रार्थना करते सि​क्किम के अनुयायी।- संवाद
कटरा। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती बुधवार को सिक्किम से आए अनुयायियों के 60 सदस्यीय दल से गुलजार रही। सभी ने बौद्ध भिक्षु देवानंद के नेतृत्व में पारंपरिक तरीके से आनंद कुटी पर पूजन-अर्चन किया। इस दौरान बौद्ध सभा का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन



बौद्ध सभा को संबोधित करते हुए भिक्षु देवानंद ने कहा कि श्रावस्ती भगवान बुद्ध के जीवन से संबंधित एक महत्वपूर्ण स्थल है। इसे बौद्ध धर्म के सबसे पूजनीय स्थलों में से एक माना जाता है। भगवान बुद्ध ने यहां अपने कई उपदेश दिए थे, उन्होंने कई चमत्कार भी किए। प्राचीन श्रावस्ती का उल्लेख सभी प्रमुख भारतीय धर्मों के साहित्य में मौजूद है।
विज्ञापन


बताया कि श्रावस्ती का उल्लेख उन ऐतिहासिक अभिलेखों में भी मिलता है, जिन्हें चीनी तीर्थ यात्रियों द्वारा भारत में छोड़ा गया था। बौद्ध परंपरा के अनुसार, इस शहर को श्रावस्ती इसलिए कहा जाता था, क्योंकि यहां श्रावस्ती नामक ऋषि रहा करते थे। ऐसा कहा जाता था कि श्रावस्ती शहर अचिरवती नदी के तट पर स्थित था, जो वर्तमान में राप्ती नदी के नाम से प्रसिद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस नदी के कारण यहां का कृषि क्षेत्र काफी समृद्ध था, जिसकी वजह से शहर को काफी सुंदर रूप मिला। बौद्ध धर्म के चार निकायों में से लगभग 871 सूत्तों का प्रचार श्रावस्ती में हुआ था। जेतवन के मठ में लगभग 844 सूत्तों का प्रचार किया गया, पुब्बारामा के मठ में 23 सूत्तों का प्रचार किया गया और शेष चार सूत्तों का उपदेश श्रावस्ती के उपनगरों में दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed