फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Follow the traffic rules driver

यातायात नियमों का पालन करें वाहन चालक

Fri, 01 Nov 2019 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Follow the traffic rules driver
यातायात माह के शुभारंभ पर मोटर साइकिल रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना करते एसपी व अन्य। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। मार्ग दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जिला पुलिस एक नवंबर से यातायात माह मना रही है। इसके लिए शुक्रवार को एसपी कार्यालय से बाइक रैली निकाली गई। इसे एसपी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान ईदगाह तिराहे पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मौजूद पुलिस अधिकारियों ने लोगों सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

भिनगा के ईदगाह तिराहे पर आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि शरद ऋतु का आगमन हो चुका है। इसके साथ सुबह शाम घना कोहरा भी पड़ेगा। ऐसे में खुद सुरक्षित रहें तथा दूसरे को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक वाहन चालक को यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने कहा कि वाहन के सामने रिफलेक्टर का प्रयोग अनिवार्य रूप से करना चाहिए। इससे दुर्घटनाओं की संभावनाएं कम रहती हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर डॉ. जंगबहादुर यादव ने कहा कि एक नवंबर से शुरू यातायात माह के दौरान यदि कोई मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करता मिला अथवा वाहन पर अनाधिकृत रूप से सायरन, प्रेशर हार्न, गलत नंबर प्लेट, अपारदर्शी काली फिल्म, दो पहिया पर तीन सवारी, बिना हेलमेट, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करते मिला तो उस पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी जमुनहा हौसला प्रसाद ने कहा कि निर्धारित गति से तेज वाहन चलाने वालों के साथ ही शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे वाहनों को सीज कर वाहन स्वामियों को जेल भी भेजा जा सकता है।

वहीं इस दौरान जिला पुलिस ने जागरूकता के लिए वाहन रैली भी निकाली। जो भिनगा नगर सहित जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को यातायात नियमों से संबंधी जानकारी देगी। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक भिनगा दद्दन सिंह, यातायात प्रभारी अखिलेश कुमार सहित काफी संख्या में पुलिस व नगर के गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed