{"_id":"695d67a0eee499be010c44b6","slug":"fog-melting-and-cold-wave-are-wreaking-havoc-together-shravasti-news-c-104-1-slko1011-117063-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: कोहरा, गलन व शीतलहर मिलकर ढा रहे कहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: कोहरा, गलन व शीतलहर मिलकर ढा रहे कहर
विज्ञापन
कोहरे के बीच लाइट जलाकर गुजररा बाइक सवार।
- फोटो : कोहरे के बीच लाइट जलाकर गुजररा बाइक सवार।
श्रावस्ती। तराई में कोहरे व सर्द बर्फीली हवाओं का कहर बदस्तूर जारी है। मंगलवार की भोर भी तराई घने कोहरे की चादर में लिपटी नजर आई। वहीं, इस दौरान लगभग पांच किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवाएं चलीं। इसके चलते तराई दिन भर गलन भरी ठंड से सिहरती रही। हालांकि, दोपहर के समय धूप निकली, लेकिन सर्द हवाओं के चलते यह बेअसर नजर आई।
तराई में नव वर्ष के बाद से गलन भरी ठंड का दौर जारी है। सोमवार रात लगभग आठ बजे ही तराई घने कोहरे की चादर में लिपट गई। रात से छाई कोहरे की चादर मंगलवार सुबह तक बनी रही। इसके चलते सड़कों पर दृश्यता घटी रही और इसका सीधा असर वाहनों की रफ्तार पर पड़ा। तराई में लगातार जारी गलन के चलते कई लोगों को अपनी यात्राएं भी टालनी पड़ीं। भिनगा निवासी अंकुर ने बताया कि वो दोस्तों के साथ बाबा नीम करौली के दर्शन के लिए जाना चाह रहे है, लेकिन कड़ाके की ठंड के चलते नहीं जा पा रहे हैं। वहीं, लल्लू पांडेय ने बताया कि उन्हें नए कारोबार के लिए खरीदारी करने दिल्ली नहीं जा पा रहे हैं।
स्कूलाें में आज रहेगा अवकाश
तराई में लगातार जारी कड़ाके की ठंड को देखते हुए डीएम अश्विनी कुमार पांडेय के निर्देश पर मंगलवार को 12वीं तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया। बीएसए अजय कुमार ने बताया कि सोमवार तक पूर्व से स्कूलों में छुट्टी थी। मंगलवार को डीएम के निर्देश पर अवकाश किया गया है। मौसम पर नजर रखी जा रही है आवश्यकता पड़ने पर अवकाश बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
एक डिग्री लुढ़का पारा, आगे राहत की उम्मीद
तेज हवाओं के चलते मंगलवार को तराई के न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री व अधिकतम 18 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, मौसम विशेषज्ञों ने आगामी कुछ दिनों में हल्की राहत मिलने की संभावना जताई है। विशेषज्ञों के अनुसार बुधवार को न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री व अधिकतम तापमान 20 डिग्री, बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री व अधिकतम 20.4 डिग्री, शुक्रवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री व अधिकतम 20.5 डिग्री और शनिवार को न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री व अधिकतम 21.5 डिग्री रह सकता है।
सब्जियों की खेती में रखे विशेष ध्यान
- आलू, लहसुन, धनिया की नियमित करें निगरानी।
- सब्जियों को पाले से बचाने के उन्हें खर से ढकें व राख का छिड़काव करें।
- फसल में सिंचाई करने से बचें और जल जमाव होने से रोकें।
- आलू में झुलसा रोग के लक्षण दिखने पर विशेषज्ञ की सलाह लें।
त्वचा का रखें विशेष ध्यान
- गर्म पानी से नहाने के बजाए गुनगुने पानी से नहाएं।
- चेहरे को बार-बार धुलने से बचें।
- शरीर को ढक कर रखें और नहाने के बाद माॅइस्चराइजर या तेल का प्रयोग करें।
- ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं और खुजली होने पर ज्यादा खुजाएं नहीं।