फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Fog fell as a spray, cold rose due to change

फुहार बनकर गिरा कोहरा, बदली से बढ़ी ठंड

Sun, 19 Jan 2020 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Fog fell as a spray, cold rose due to change
सर्द हवाओं से परेशान लोग बचने का करते प्रयास - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। तराई में शीतलहर का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आसमान पर छाए घने काले बादल व बर्फीली हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी है। रविवार को जिले का न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर तक कोहर फुहार बनकर गिरता रहा। ठंड कम नहीं होने से लोगों की मुश्किलें बरकरार है। वहीं दो दिन हुई बारिश के बाद जगह जगह व्याप्त कीचड़ व जलभराव से लोगों की मुश्किलें और बढ़ रही हैं। फिलहाल राहत की कोई उम्मींद नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन

जिले में शीतलहर का प्रकोप अभी तक कम नहीं हुआ है। विगत दिनों हुई बरसात के कारण खेतों सहित मुख्य मार्गों पर जहां कीचड़ व जलभराव की समस्या उत्पन्न है। वहीं शनिवार शाम शुरू हुआ घना कोहरा रविवार दोपहर बाद तक जारी रहा। इस दौरान कोहरा बूंद बनकर बरसता रहा। दोपहर बाद कोहरा तो छटा, लेकिन आसमान पर छाए घने बादलों के कारण लोगों को कोई राहत नहीं मिली। इस बीच चलने वाली पश्चिमोत्तर बर्फीली हवा के कारण लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार को जिले का तापमान चार डिग्री सेल्सियस पर स्थिर बना रहा। इस बारे में फसल अनुसंधान केंद्र बहराइच के मौसम विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. एमबी सिंह ने बताया कि तापमान में अभी उतार चढ़ाव जारी रहेगा। सुबह कोहरा व ठिठुरन बनी रह सकती है। अभी मौसम सामान्य होने की संभावना नहीं नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed