फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Flaws found in the security of the court

Shravasti News: न्यायालय की सुरक्षा में मिलीं खामियां

Thu, 08 Jun 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 08 Jun 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Flaws found in the security of the court
श्रावस्ती। लखनऊ में बुधवार को कोर्ट परिसर में गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस दौरान एक बालिका सहित दो अन्य घायल हो गए थे। घटना के बाद गुरुवार को एसपी ने न्यायालय की सुरक्षा का जायजा लिया। इस दौरान कई खामियां मिलीं। उन्हाेंने इसे एक सप्ताह में ठीक करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसपी प्राची सिंह ने जिला एवं सत्र न्यायालय का निरीक्षण किया। उन्हें कई खामियां देखने को मिली। मुख्य गेट जहां से वादकारी व अधिवक्ता न्यायालय में प्रवेश करते है, वहां बाहर की ओर सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा था। इससे यह पता करना कठिन था कि कौन किस गेट से अंदर घुस रहा है। इस पर उन्होंने हाई पावर कैमरा लगाने को कहा ताकि न्यायालय के अंदर आने जाने वाले वाहनों का नंबर व उनकी तस्वीर ली जा सकें। इसके साथ ही उसे एक माह तक सुरक्षित रखा जा सके।
विज्ञापन

इसके साथ न्यायालय गेट पर स्कैनर तो रखा था, लेकिन आपूर्ति करने वाली कंपनी ने स्कैनर को अभी तक चालू नहीं किया था। न्यायालय गेट पर डीएफएमडी भी नहीं पाया गया। इस पर एक सप्ताह के अंदर सभी उपकरण लगवा कर चालू करने को कहा। लॉकअप ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्कता के साथ कैदियों को न्यायालय तक ले जाने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला जज सहित माॅडल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा पर चर्चा भी किया। रजिस्टर्ड अधिवक्ताओं का कार्ड जारी करने को कहा। ताकि जांच के दौरान कोई असुविधा न हो। इस दौरान एएसपी प्रवीण कुमार यादव, सीओ सिटी अतुल कुमार चौबे, प्रभारी निरीक्षक न्यायालय सुरक्षा प्रदीप कुमार शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक भिनगा निर्भय नारायण सिंह, चौकी प्रभारी न्यायालय सुरक्षा बृजेश सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed