फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Five vehicles collided with each other, six injured including advocate

Shravasti News: आपस में भिड़े पांच वाहन, अधिवक्ता सहित छह घायल

Fri, 17 Mar 2023 09:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 17 Mar 2023 09:49 PM IST
विज्ञापन
Five vehicles collided with each other, six injured including advocate
फोटो-10
विज्ञापन

इकौना (श्रावस्ती)। इकौना तहसील के निकट बौद्ध परिपथ पर शुक्रवार को अनियंत्रित पिकअप की टक्कर के बाद पांच वाहन आपस में टकरा गए। घटना में अधिवक्ता सहित छह लोग घायल हो गए। इकौना में तहसील के सामने बौद्ध परिपथ पर शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे बहराइच की ओर से आ रही पिकअप अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा को पीछे से ठोकर मार दी। इस दौरान पांच वाहन आपस में टकरा गए। दुर्घटना में बाइक सवार अधिवक्ता राजेश्वर प्रसाद तिवारी निवासी मझौवा सुमाल, बाइक सवार शिक्षक प्रदीप कुमार निवासी वाल्टर गंज जिला बस्ती, ई-रिक्शा चालक पप्पू यादव निवासी खेर बनकटी इकौना देहात व सफारी वाहन से ग्राम न्यायालय इकौना में अपना मुकदमा देखने आई महिला वादकारी कृष्णावती, राधा व सीमा निवासी ग्राम भोजपुर इकौना गंभीर रूप से घायल हो गईं। जबकि एक अल्टो कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना लाया गया। जहां से अधिवक्ता राजेश्वर तिवारी व कृष्णावती, राधा व सीमा की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें मेडिकल काॅलेज बहराइच रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना पर पहुंची इकौना पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed