फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Five policemen and three health Staff got positive

तीन स्वास्थ्य तो पांच पुलिसकर्मी मिले पॉजिटिव

Tue, 04 Aug 2020 09:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Five policemen and three health Staff got positive
श्रावस्ती। कोरोना की दस्तक अब सीएमओ कार्यालय के साथ ही गिलौला थाने में भी हो गई है। मंगलवार को आई रिपोर्ट में सीएमओ कार्यालय में तैनात चिकित्सक के साथ दो कर्मचारी व गिलौला थाने में चालक के साथ अन्य पांच अन्य कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। सीएमओ कार्यालय में संक्रमित मिले चिकित्सक पर कोरोना रिपोर्टिंग सहित कई अन्य जिम्मेदारी थी। इस रिपोर्ट के बाद जिले में हड़कंप की स्थिति है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की दस्तक अब लोगों के घरों के साथ ही सीएमओ कार्यालय में भी हो रही है। मंगलवार को आई रिपोर्ट में एक चिकित्सक के साथ ही दो अन्य कर्मचारी संक्रमित पाए गए। चिकित्सक के पास कोविड 19 की रिपोर्टिंग की जिममेदारी थी। इसी के साथ ही गिलौला थाने में चालक के साथ ही छह पुलिस कर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय व पुलिस थाने में कर्मचारियों के संक्रमित पाए जाने के बाद लोगों में हड़कंप की स्थिति है। जिन कार्यालयों में कर्मचारी संक्रमित पाए गए वहां के अन्य कर्मचारी अपना पटल छोड़ कर बाहर निकल रहे है। वहीं इस संबंध में सीएमओ डॉ. एपी भार्गव बताते है कि घबराने की जरूरत नहीं है। लोग सामाजिक दूरी का पालन करें, मास्क लगाए। कोविड प्रोटोकाल के तहत सतर्कता बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed