{"_id":"5fb93b918ebc3e9b754417b2","slug":"five-injured-in-road-accident-srawasti-news-lko5510604195","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में पांच घायल
विज्ञापन
तुलसीपुर/जमुनहा (श्रावस्ती)। बहराइच-जमुनहा मुख्य मार्ग स्थित शिकारी गांव के निकट शुक्रवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार पांच लोगों को गंभीर चोट आई। सभी को सीएचसी मल्हीपुर से जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया गया।
मल्हीपुर थाना क्षेत्र के खवांकला निवासी बबलू पुत्र बाराती शुक्रवार को किसी काम से मल्हीपुर जा रहा था। उसके साथ उत्तम पुत्र रामचंदर, दिलीप पुत्र राधेश्याम व संतोष पुत्र राम सुमिरन भी थे। वहीं सामने से थाना क्षेत्र के ही मिश्रीपुरवा निवासी बाबू पुत्र सतगुरु बाइक से आ रहा था। शिकारी चौड़ा गांव के पास अचानक दोनों बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई।
इससे दोनों बाइकों पर सवार पांचों लोगों को गंभीर चोट आई। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से पांचों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण वहां से सभी को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया गया।