फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Five Corona positives found in Shravasti

श्रावस्ती में मिले पांच कोरोना पॉजिटिव

Wed, 15 Jul 2020 09:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
Five Corona positives found in Shravasti
श्रावस्ती। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। बुधवार को जिले में पांच और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इसमें से तीन मरीज भिनगा के पुरानी बाजार व एक महिला सिरसिया की निवासी है। वहीं इकौना के हुसैनजोत निवासी एक युवक लखनऊ में इलाज कराने गया था।
विज्ञापन

वहां हुई जांच के बाद युवक कोरोना पॉजिटिव मिला। इसके बाद गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम ने क्षेत्र को हॉटस्पॉट घोषित कर परिवार के 20 सदस्यों को होम क्वारंटीन कर दिया है। उधर भिनगा के पुरानी बाजार में मरीजों की संख्या 18 के पार पहुंच गई है। सभी मरीज 250 मीटर के दायरे के निवासी हैं। यह पूरा क्षेत्र पहले से ही कंटेनमेंट जोन बना हुआ है। उधर सिरसिया को हॉटस्पॉट बनाया गया है।
विज्ञापन

भिनगा में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। यहां पुरानी बाजार शंकरी सिंह चौराहा से लेकर मयूर मंदिर के बीच में ही अब तक कई मरीज कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। बुधवार को तीन और मरीज इसी क्षेत्र में कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें से एक 75 वर्षीय बुजुर्ग है। जो पूर्व में मिले कोरोना संक्रमित के कांटेक्ट में आकर पॉजिटिव हो गए। यही नहीं बुजुर्ग की पत्नी और 50 वर्षीय पुत्र भी कोरोना संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी के साथ ही सिरसिया बाजार में भी हुई रेंडम जांच में एक 28 वर्षीय महिला भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई। इन सभी को एलवन हास्पिटल भंगहा शिफ्ट किया गया है। उधर हुसैनजोत निवासी एक युवक की तबियत खराब होने पर परिवारीजन सोमवार को इलाज के लिए उसे लखनऊ स्थित अस्पताल ले गए थे। जहां इलाज से पूर्व युवक की कोरोना जांच कराई गई थी। इसकी रिपोर्ट बुधवार को प्राप्त हुई। इसमें युवक कोरोना पॉजिटिव निकला। इसके बाद युवक को लखनऊ के कोविड हास्पिटल में भर्ती किया गया है।
वहीं इसकी सूचना जिले में आने के बाद सीएमओ डॉ. एपी भार्गव के निर्देश पर हुसेनजोत पहुंचे अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना डॉ. अजय कुमार मिश्र ने परिवार के बीस सदस्यों को होम क्वारंटीन किया है। इसके साथ ही गांव पहुंचे एसडीएम इकौना राजेश मिश्र ने गांव आने जाने वाले मार्ग पर बैरिकेडिंग कर उसे सीज कर दिया है।
51 व्यापारियों का लिया सैंपल
कोरोना संक्रमितों की खोज के लिए बुधवार को सीएचसी इकौना के अधीक्षक के नेतृत्व में डॉ. अनिल त्रिपाठी ने 51 व्यापारियों का सैंपल लिया। इसकी रिपोर्ट आने पर पता लगेगा कि कौन सा व्यापारी कोरोना संक्रमित है। जांच के दौरान स्वास्थ्य टीम ने व्यापारियों को मास्क लगाने व दो गज की दूरी अपनाने तथा सफाई व्यवस्था पर ध्यान देने की सलाह भी दी। इस दैरान डॉ. शनि देव सिंह व वार्ड ब्वाय रामउग्गर मौजूद रहे।

भिनगा नगर के पुरानी बाजार में इस समय सबसे अधिक मरीज निकल रहे हैं। जांच के हर रोस्टर में कभी तीन तो कभी चार मरीज पाए जा रहे हैं। यह स्थिति चिंता जनक है। अब भी यहां लोगों ने कोरोना प्रोटोकाल का पालन नहीं किया तो, पूरा नगर संक्रमित हो सकता है। इसलिए लोगों से अपील है कि वह कोरोना प्रोटोकाल का पालन करें। - डॉ. एपी भार्गव, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed