फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Five additional polling places will be built in both the assembly constituencies

दोनों विधानसभा क्षेत्रों में बनेंगे पांच अतिरिक्त मतदेय स्थल

Fri, 04 Feb 2022 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Five additional polling places will be built in both the assembly constituencies
श्रावस्ती। जिन मतदान स्थलों पर 1250 से अधिक मतदाता हो गए हैं। वहां पर अतिरिक्त मतदेय स्थल बनाया जाएगा। श्रावस्ती विधानसभा में इस प्रकार से दो व भिनगा विधानसभा क्षेत्र में तीन सहायक मतदेय स्थल बनाए जाने हैं।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग ने सभी मतदान स्थलों पर अधिकतम 1250 मतदाताओं को ही वोट डालने की व्यवस्था कराई है। ऐसे में जहां-जहां इस निर्धारित संख्या से अधिक मतदाता हो गए हैं। वहां सहायक मतदेय स्थल बनाया जाना है। इसके लिए शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम नेहा प्रकाश की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान यह पाया गया कि भिनगा विधानसभा क्षेत्र में तीन व श्रावस्ती में दो मतदेय स्थल ऐसे हैं जहां सहायक मतदेय स्थल बनाया जाना आवश्यक है। यह सहायक मतदेय स्थल भिनगा विधानसभा क्षेत्र में बूथ संख्या 184ए प्राथमिक विद्यालय भिनगा, बूथ संख्या-195अ, प्राथमिक विद्यालय अवधूतनगर, बूथ संख्या-354अ व तपसी इंटर कॉलेज सेमरहना एवं श्रावस्ती में बूथ संख्या-87अ उच्च प्राथमिक विद्यालय अचरौरा शाहपुर एवं सहायक बूथ-363अ जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना (पुरानी बिल्डिंग) में बनाया जाना है।
विज्ञापन

इस मौके पर डीएम ने कहा कि जहां तक संभव हो सके सहायक मतदेय स्थल मूल भवन या परिसर में ही बनाया जाए। सहायक मतदेय स्थल उपयुक्त कमरों की अनुपलब्धता की दशा में ही दूसरे भवन में बनाया जाए। सहायक मतदेय स्थल दूसरे भवन में बनाये जाने की दशा में सहायक मतदेय स्थल को नया नंबर नहीं दिया जाएगा। सहायक मतदेय स्थल को मूल मतदेय स्थल के नंबर के साथ ही सम्मिलित माना जाएगा। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी कमलेश चंद्र, ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट परीक्षित खटाना, उपजिलाधिकारी प्रवेंद्र कुमार, रोहित, आशुतोष, मोहित, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी छोटेलाल, भारतीय जनता पार्टी के अनिल मिश्रा, बहुजन समाज पार्टी के श्रवण कुमार पासी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस यशोदा नंदन शर्मा, समाजवादी पार्टी के पुत्तीलाल यादव, राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष राजकुमार ओझा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed