फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Fish seed extraction from rivers, ban on hunting and sale

Shravasti News: नदियों से मत्स्य बीज निकासी, शिकार व बिक्री पर प्रतिबंध

Thu, 13 Jul 2023 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 13 Jul 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Fish seed extraction from rivers, ban on hunting and sale
श्रावस्ती। वर्षा ऋतु में भारतीय मेजर कार्प मछलियां कतला, रोहू व नैन तथा विदेशी कार्प ग्रास कार्प, सिल्वर कार्प व कॉमन कार्प प्रजनन करती हैं। इस कारण नदियों से मत्स्य बीज की निकासी, मछलियों के शिकार व बिक्री पर प्रतिबंध लागू किया गया है। इसका उल्लंघन करने के आरोपियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई होगी। यह जानकारी जिलाधिकारी कृतिका शर्मा ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इन मछलियों के संवर्धन के लिए यूपी फिशरीज एक्ट 1948 के प्रावधानों के तहत 15 जुलाई से 30 सितंबर तक मत्स्य जीरा, फ्राई एवं फिंगरलिंग व 10 इंच आकार तक की मछलियां पकड़ने तथा प्रजनन अवधि तक तालाबों, झीलों, नालों तथा नदियों में मछली पकड़ना, बेचना, आयात, निर्यात प्रतिबंधित रहता है। इसके चलते ही उक्त अवधि में छोटे जालों से मछली तथा मछली के बच्चों की निकासी पर पूरी तरह से रोक रहेगी। इसकी रोकथाम व निगरानी के लिए एक टीम का गठन भी किया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed