{"_id":"6a5d1d88698b194aeb042a8d","slug":"fir-registered-against-five-for-dowry-death-shravasti-news-c-104-1-slko1011-121758-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: पांच के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: पांच के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज
Mon, 20 Jul 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 20 Jul 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। सोनवा क्षेत्र की बरावां हरगुन निवासी सुषमा (25) की मौत प्रकरण में पुलिस ने पति अंकित चौहान, सास कौशिल्या, अंकित के भाइयों दिनेश, अजय और दिनेश की पत्नी के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। साथ ही आरोपी पति अंकित चौहान को गिरफ्तार कर न्यायालय के माध्यम से जेल भेज दिया है।
बताते चलें कि सुषमा का शव शनिवार सुबह संदिग्ध हालात में उनके कमरे में फंदे से लटकता मिला था। वहीं, कमरे में ही उनका पति सो रहा था और उसने ही सबसे पहले शव देखा था। सुषमा का विवाह चार साल पहले अंकित के साथ हुआ था और वो अपने पीछे आठ माह की बेटी छोड़ गई हैं। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के बाबूपुरवा निवासी सुषमा के पिता इंद्रशेन चौहान ने सोनवा थाने में तहरीर देकर ससुरालीजनों पर दहेज की मांग करने व दहेज न मिलने पर उनकी बेटी की हत्या कर फंदे से लटकाने का आरोप लगाया था। तहरीर पर सोनवा पुलिस ने पति, सास सहित पांच लोगों पर दहेज हत्या सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर पति को गिरफ्तार किया है।