{"_id":"69e149a3b4e6b678df0fb5e2","slug":"fir-against-four-on-court-order-shravasti-news-c-104-1-srv1004-119469-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: कोर्ट के आदेश पर चार के खिलाफ प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: कोर्ट के आदेश पर चार के खिलाफ प्राथमिकी
Fri, 17 Apr 2026 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 17 Apr 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। इकौना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मनपुर गोड़पुरवा निवासी शिवकुमार तिवारी दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं। बड़े भाई बृजराज ने धोखाधड़ी करके इनके व एक अन्य भाई के हिस्से की जमीन पर 14 नवंबर 2025 को कब्जा करने का प्रयास किया। शिवकुमार ने विरोध किया तो उसे आरोपियों ने पीट दिया। इस पर उन्होंने कई माह तक थाने व अधिकारियों के चक्कर लगाए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने 26 फरवरी को सीजेएम कोर्ट पर शिकायत की। शिकायत का संज्ञान लेते हुए सीजेएम ने मामला दर्ज करने का आदेश दिया। इस पर इकौना पुलिस ने बृजलाल, राम सहाय, जयजयराम व डाॅक्टर तिवारी के विरुद्ध पिटाई व धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन