फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Filariasis and anti-worm medicine were given to the students

Shravasti News: छात्रों को खिलाई गई फाइलेरिया व कृमि रोधी दवा

Tue, 12 Aug 2025 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 12 Aug 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Filariasis and anti-worm medicine were given to the students
श्रावस्ती। सीएचसी गिलौला में सोमवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीएमओ ने कंपोजिट विद्यालय गिलौला के छात्रों को दवा खिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। अभियान के तहत विद्यालयों में शिविर का आयोजन कर छात्रों व शिक्षकों को दवा खिलाई जा रही है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि फाइलेरिया (हाथी पांव) व कृमि के प्रति जागरूक करने के लिए 10 से 28 अगस्त तक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत लोगों को दवा भी खिलाई जा रही है। फाइलेरिया क्यूलेक्स मच्छर के काटने से होता है। संक्रमित मच्छर के काटने के 10-15 वर्ष बाद बीमारी के लक्षण दिखाई देते हैं। इसलिए सभी को समय-समय पर दवाओं का सेवन करना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया जिले में अभियान के दौरान 1086 टीमें लगाई गई हैं। ये टीमें 625 विद्यालयों में पहुंचकर 28,740 शिक्षकों के साथ ही छात्रों को फाइलेरिया व कृमि रोधी दवा खिलाएंगी। अभियान को सकुशल संपन्न कराने के लिए 217 सुपरवाइजर व 16 रैपिड रिस्पांस टीमों को भी तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एक वर्ष से कम आयु के बच्चों, गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीजों व गर्भवती महिलाओं को छोड़कर सभी आयुवर्ग के लोगों को दवाओं का सेवन कराया जाएगा। इस मौके पर सीएचसी गिलौला के अधीक्षक डॉ. दीपक शुक्ला, एआरओ सुरेश यादव, जिला आरकेएस की सलाहकार बबिता बाजपेयी मौजूद रहीं।


इसी क्रम में सीएमओ ने जिला चिकित्सालय व सीएचसी सोनवा का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने उपस्थिति पंजिका, सफाई व ओपीडी में दी जा रही सेवाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed