{"_id":"699ca5b573801c68f7024c39","slug":"fever-patients-increase-with-the-change-in-weather-shravasti-news-c-104-1-srv1004-118235-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: मौसम परिवर्तन के साथ बढ़े बुखार के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: मौसम परिवर्तन के साथ बढ़े बुखार के मरीज
Tue, 24 Feb 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 24 Feb 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में सोमवार को जांच रिपोर्ट लेने के लिए लगी मरीजों की भीड़। - संवाद
श्रावस्ती। तराई में मौसम परिवर्तन हो रहा है। दिन में चटख धूप व सुबह-शाम हल्की ठंड पड़ रही है। वहीं जिला चिकित्सालय में बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं।
संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में सोमवार को ओपीडी खुलते ही मरीजों की भीड़ लग गई। कोई परचा बनवाने के लिए लाइन में लगा दिखा तो कोई दवा लेने के लिए दवा वितरण काउंटर पर। सबसे अधिक समस्या पैथोलॉजी में जांच कराने के लिए मरीजों को उठानी पड़ी।
मरीज अपना सैंपल देने के लिए घंटों इंतजार करते रहे। डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि इस समय बुखार के मरीज अधिक आ रहे हैं। इस पर उनकी टाइफाइड, मलेरिया, डेंगू आदि की जांच कराई जाती है, लेकिन ज्यादातर जांच रिपोर्ट सामान्य आ रही है।
इसलिए मरीजों को रात में सोते समय मच्छरदानी के प्रयोग की सलाह दी जा रही है। साथ ही पंखा आदि न चलाने के लिए भी कहा जा रहा है। रात में होने वाली ठंड में यदि पंखा चलाया जाता तो उसका स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।