{"_id":"6a4feb506f0fdfb6da0c1f64","slug":"fertilizer-distribution-has-started-at-the-cooperative-society-shravasti-news-c-104-1-srv1004-121508-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: समिति पर खाद का वितरण हुआ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: समिति पर खाद का वितरण हुआ शुरू
Fri, 10 Jul 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 10 Jul 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
विशुनापुर पड़वलिया समिति पर खाद के लिए जुटी भीड़।
श्रावस्ती। सिरसिया क्षेत्र के साधन सहकारी समिति विशुनापुर पड़वलिया में बृहस्पतिवार को खाद का वितरण किया गया। इससे क्षेत्र के किसानों ने राहत की सांस ली। उन्हें एक बोरी खाद के लिए दूसरे समितियों का चक्कर लगाना पड़ रहा था। इस पर अमर उजाला ने पड़ताल कर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी।
अमर उजाला के आठ जुलाई के अंक में समितियों पर ताला, किसान बेहाल शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर का संज्ञान लेते हुए बृहस्पतिवार को समिति पर खाद का वितरण शुरू हुआ। ऐसे में धान की रोपाई करने वाले किसानों को अब खाद के लिए दूसरी समितियों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सचिव दिलीप सिंह ने बताया कि समिति पर 700 बोरी यूरिया आई है, जिसमें से 170 बोरी यूरिया का वितरण किया जा चुका है। वहीं, समिति पर पहले से ही 13 बोरी डीएपी उपलब्ध है, जिसकी मांग न होने से अभी उसका वितरण नहीं हो सका है। खाद उपलब्ध न होने से यह समस्या हुई है। नियमित रूप से समिति का संचालन कर किसानों को खाद उपलब्ध कराई जाएगी।