{"_id":"6aad3d9201735596150799c5","slug":"female-teacher-husband-staged-sit-in-protest-after-being-denied-leave-in-shravasti-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती: अवकाश न मिलने पर शिक्षिका के पति ने बच्चे के साथ शुरू किया धरना, 15 सितंबर को किया था आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती: अवकाश न मिलने पर शिक्षिका के पति ने बच्चे के साथ शुरू किया धरना, 15 सितंबर को किया था आवेदन
Fri, 18 Sep 2026 07:03 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
Published by: Bhupendra Singh
Updated Fri, 18 Sep 2026 07:03 PM IST
सार
श्रावस्ती में अवकाश न मिलने पर शिक्षिका के पति ने बच्चे के साथ बीईओ कार्यालय परिसर में धरना शुरू कर दिया। बाल देखभाल अवकाश के लिए 15 सितंबर को आवेदन किया था। 21 सितंबर से 09 अक्तूबर तक छुट्टी मांगी थी। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
बच्चे के साथ धरने पर बैठा शिक्षिका का पति।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
यूपी के श्रावस्ती में इकौना शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय, मध्यनगर मनोहरपुर में तैनात शिक्षिका दीक्षा सक्सेना का बाल पाल्य देखभाल (सीसीएल) अवकाश स्वीकृत नहीं होने पर उनके पति विकास बाबू सक्सेना ने बच्चे के साथ खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विकास का आरोप है कि शिक्षिका ने नियमानुसार ऑनलाइन अवकाश के लिए आवेदन किया था, लेकिन अब तक छुट्टी स्वीकृत नहीं हुई। शिक्षिका ने 15 सितंबर को ऑनलाइन आवेदन कर 21 सितंबर से 09 अक्तूबर तक 19 दिनों के सीसीएल अवकाश की मांग की थी।
विज्ञापन
अवकाश स्वीकृत न होने से नाराज विकास अपने बेटे शिवित सक्सेना को साथ लेकर बीईओ कार्यालय पहुंचे और धरने पर बैठ गए। इससे कार्यालय परिसर और आसपास चर्चा शुरू हो गई। विकास ने कहा कि अवकाश के मामले में उचित निर्णय होने तक उनका धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन