फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Female health workers again corona positive

महिला स्वास्थ्य कर्मी दोबारा कोरोना पॉजिटिव

Thu, 22 Oct 2020 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Female health workers again corona positive
श्रावस्ती। संयुक्त जिला चिकित्सालय में कार्यरत एक महिला स्वास्थ्य कर्मी सवा दो माह बाद फिर से कोरोना संक्रमित पाई गई। इस पर उसको लेवल वन हॉस्पिटल भंगहा में भर्ती कराया गया है। वहीं पूर्व संक्रमित मरीजों को एहतियात बरतने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के प्रति लापरवाही लोगों पर भारी पड़ रही है। एक बार कोरोना को हराकर स्वस्थ होने वाले मरीज फिर से संक्रमित हो रहे हैं। इसका खुलासा संयुक्त जिला चिकित्सालय में हुआ। यहां कार्यरत एक महिला स्वास्थ्य कर्मी अगस्त में कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। लगभग 16 दिन आइसोलेशन में रहने के बाद उसकी रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आई थी।
विज्ञापन

इसी के बाद उसे चिकित्सालय के वार्ड में ड्यूटी करने की अनुमति मिल गई थी। बीस अक्तूबर को स्वास्थ्य कर्मी ने फिर से बुखार व थकावट की शिकायत चिकित्सक से की। इस पर चिकित्सकों ने फिर से उसकी कोविड जांच कराई। जांच में वह दोबारा कोरोना पॉजिटिव पाई गई। महिला स्वास्थ्य कर्मी में दोबारा संक्रमण की पुष्टि होने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनन फानन में महिला स्वास्थ्य कर्मी को लेवल वन हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। वहीं दोबारा कोरोना होने की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित मरीजों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें चिकित्सकों से परामर्श लेने के साथ खानपान व मास्क के साथ ही सामाजिक दूरी की अनिवार्यता पर बल दिया गया है। वहीं सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि जिले में एक महिला स्वास्थ्य कर्मी में सवा दो माह बाद दोबारा कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। उसे लेवल वन हॉस्पिटल भंगहा में भर्ती कराया गया है।
72 घंटे में मिले सिर्फ दो मरीज
वैश्विक महामारी कोरोना के बीच चालू सप्ताह जिलेवासियों के लिए राहत भरा माना जा सकता है। विगत 72 घंटे में मात्र दो लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जिसमें एक युवक इकौना के आनंदपुर कटरा व दूसरा बहराइच निवासी है। जबकि चार लोग कोरोना से स्वस्थ भी हुए। इनमें गिलौला के मनिकापुर निवासी एक, इकौना के भगवानपुर निवासी एक व जमुनहा के पिपरहवा तथा कथरा माफी निवासी एक एक लोग शामिल हैं।

देखा जाए तो जिले में अब तक 103688 लोगों के सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजे गए थे। इसके सापेक्ष 102554 लोगों की रिपोर्ट जिले को प्राप्त हो चुकी है। जिसमें 1064 लोग कोरोना संक्रमित मिले। 13 लोगों की कोरोना से मृत्यु हो गई। 1012 लोग स्वस्थ होकर घर लौट आए। मौजूदा समय जिले में मात्र 39 केस हैं। संक्रमितों के समुचित इलाज के लिए लेवल वन हॉस्पिटल भंगहा में 51 बेड की व्यवस्था है। जहां चौदह लोग भर्ती हैं। मौजूदा समय वहां 37 बेड खाली हैं। 25 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed