फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Father molests teenager

पिता ने किशोरी से किया दुष्कर्म

Sat, 19 Oct 2019 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Father molests teenager
श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने अपनी ही पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह घर से निकली किशोरी ने पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोरी को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना के बाद एएसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

भिनगा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की पत्नी की मौत हो चुकी है। उसके एक चौदह वर्षीय पुत्री है। ग्रामीण ने बाद में एक अन्य महिला से विवाह कर लिया था, जो कुछ समय साथ रहने के बाद उसे छोड़ कर चली गई थी। इसके बाद से पिता व पुत्री ही घर में रह रहे थे। गुरुवार को किशोरी बदहवाश हालत में घर से बाहर निकली।
विज्ञापन

उसे रोता देख पड़ोसियों ने कारण पूछा तो उसने पिता द्वारा दुष्कर्म करने की बात बताई। इस पर ग्रामीणों ने सूचना भिनगा कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक भिनगा दद्दन सिंह ने किशोरी को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं घटना की सूचना के बाद एएसपी बीसी दुबे, सीओ नगर डॉ. जंग बहादुर यादव सहित अन्य अधिकारियों ने किशोरी से मिल कर उसका हाल जाना। इस बारे में पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी पिता घर छोड़ कर फरार है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed