फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   farmers troubled due to fertilizer shortage follower of police was selling urea at higher price of 150

UP News: एक तरफ खाद किल्लत से किसान परेशान, दूसरी तरफ 150 रुपये महंगी यूरिया का सौदा कर रहा था पुलिस का फॉलोवर

Fri, 29 Aug 2025 06:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 29 Aug 2025 06:44 PM IST
सार

श्रावस्ती में एक तरफ खाद किल्लत से किसान परेशान हैं। दूसरी तरफ पुलिस का फॉलोवर 150 रुपये महंगी यूरिया का सौदा कर रहा था। खाद न मिलने से नाराज किसानों ने सड़क जाम करके प्रदर्शन किया। घंटों हंगामा चलता रहा। एक बोरी खाद के लिए किसान समितियों के चक्कर काटते रहे। 

विज्ञापन
farmers troubled due to fertilizer shortage follower of police was selling urea at higher price of 150
खाद के लिए लाइन में लगे किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के श्रावस्ती में एक तरफ खाद किल्लत से किसान परेशान हैं। दूसरी तरफ जमुनहा विकासखंड क्षेत्र में पुलिस का फॉलोवर 150 रुपये प्रति बोरी महंगे दाम पर यूरिया का सौदा करता दिखा। ग्रामीणों ने फॉलोवर का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। कुछ ही समय में यह वायरल हो गया।

विज्ञापन


जमुनहा विकासखंड के बी-पैक्स बहुउद्देश्यीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति, हरदत्तनगर गिरंट पर शुक्रवार को यूरिया खाद आने का सूचना पर बड़ी संख्या में किसान पहुंचे। कुछ ही देर में लंबी-लंबी लाइनें लग गईं। इसका फायदा उठाने के लिए समिति पर दलाल सक्रिय हो गए। इसमें हरदत्त नगर गिरंट थाने का फॉलोवर भी शामिल हो गया। 
विज्ञापन


फॉलोवर समिति के बगल कमरे में किसानों को बुलाकर 150 रुपये प्रति बोरी अधिक के हिसाब से बिना लाइन दो-दो बोरी खाद दिलवाने की बात कहकर ठगी शुरू कर दी। ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। फॉलोवर को लेकर हरदत्त नगर गिरंट थाना प्रभारी महिला नाथ उपाध्याय ने बताया कि जानकारी मिली है। फॉलोवर के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव पर पुलिस के फॉलोवर से मिले होने का आरोप

वहीं सचिव आनंद प्रताप सिंह ने कहा कि समिति पर 600 बोरी खाद पहुंची है। किसानों को 270 रुपये प्रति बोरी के हिसाब से खाद वितरित की जा रही है। जबकि, किसान सचिव के पुलिस के फॉलोवर से मिले होने का आरोप लगा रहे हैं। सालिकपुरवा निवासी किसान मुनीर, अयोध्यापुरवा निवासी बजरंगी, बहेलियनपुरवा निवासी राधेश्याम, छांगुरपुरवा निवासी मनोज, जलील खां, आदिल अदि ने सुबह से लाइन लगाने व दलाली के चलते खाद न मिलने का आरोप लगाया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed