{"_id":"688e64399f1111f9f700e87a","slug":"farmers-received-the-20th-installment-of-samman-nidhi-shravasti-news-c-104-1-srv1002-113134-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: किसानों को मिली सम्मान निधि की 20वीं किस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: किसानों को मिली सम्मान निधि की 20वीं किस्त
Sun, 03 Aug 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 03 Aug 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी की। इस दौरान जिले के एक लाख 65 हजार 38 किसानों के खाते में 33 करोड़ 76 हजार रुपये भेजे गए। जिले के कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया।
इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय ने कहा कि किसानों के उत्थान के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। भाजपा सरकार किसान हित में कई योजनाएं चला रही है।
डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को सालाना छह हजार रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्री लाल वर्मा, उप कृषि निदेशक सुरेंद्र चंद्र चौधरी, डीडीओ रामसमुझ, डीएओ अनिल प्रसाद मिश्र, एडीईओ अश्वनी कुमार, आशुतोष पांडेय, विनय तिवारी, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक समेत अन्य अधिकारी, कर्मचारी व किसान मौजूद रहे।