फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Farmers get data revised for Samman Nidhi

सम्मान निधि के लिए डाटा संशोधित कराएं किसान

Thu, 09 Jan 2020 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Farmers get data revised for Samman Nidhi
श्रावस्ती। जिले में पंजीकृत शत प्रतिशत किसानों को अब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिला। विभाग इसका कारण आधार कार्ड व खतौनी में अंकित नाम में कमी व उनसे जुड़े अन्य ब्योरे में संशोधन न हो पाने की बात बता रहा है। इसको देखते हुए विभाग ने किसानों के लिए ब्योरे में संशोधन कराने के लिए गाइड लाइन जारी की है। विभागीय अधिकारी के अनुसार जन सेवा केंद्र, कृषि विभाग की वेबसाइट, पीएम किसान हेल्प डेस्क के ई मेल व सेल फोन नंबर पर संपर्क कर किसान अपना डाटा दुरुस्त करा सकते हैं।
विज्ञापन

जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए अब तक 194256 किसानों ने अपना पंजीकरण कराया गया है। इनमें से 107890 किसानों ने अपना डाटा जमा किया। शेष किसानों की ओर से अब तक आवश्यक कागजात कृषि विभाग को उपलब्ध नहीं कराया। वहीं डाटा उपलब्ध कराने वाले 107890 किसानों में से 56818 का ब्योरा आधार कार्ड में अंकित नाम के अनुसार संशोधित कर दिया गया है। शेष 51072 किसानों का डाटा अभी संशोधन के लिए लंबित है। ऐसे में इन किसानों को किसान सम्मान निधि का पैसा नहीं भेजा जा सका है।
विज्ञापन

इस बारे में जिला कृषि अधिकारी आरपी राना ने बताया कि जिन किसानों को अब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का पैसा नहीं मिल पाया, वह अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र या कृषि विभाग की वेबसाइट पर जाकर अपने नाम और आधार कार्ड में दर्ज ब्योरे के अनुसार संशोधन करा लें, जिससे आगामी समय में उन्हें किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त हो सके। इसके साथ ही किसान डाटा फीडिंग के समय अपना खाता संख्या, आधार कार्ड नंबर, विकास खंड व ग्राम आदि में भी संशोधन कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए किसान उप कृषि निदेशक श्रावस्ती कार्यालय में अपने संबंधित अभिलेखों को किसी भी कार्य दिवस पर संशोधन के लिए जमा कर सकते है। किसान चाहे तो पीएम किसान हेल्प डेस्क के ई मेल पर भी संपर्क कर सकते है। वहां से भी यदि उनका काम न बने तो पीएम किसान हेल्प डेस्क के सेल फोन नंबर 011-23381092 पर फोन कर डाटा दुरुस्त करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed