{"_id":"5f89d3bb8ebc3e9bfb487c62","slug":"farmer-killed-by-rotavator-srawasti-news-lko545614318","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोटावेटर से कटकर किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोटावेटर से कटकर किसान की मौत
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। मलंग गांव में गुरुवार देर शाम चाचा का ट्रैक्टर लेकर खेत की जोताई कराने गया किसान अचानक ट्रैक्टर से गिर गया जिससे उसकी रोटावेटर से कटकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची मल्हीपुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया। इसके बाद पुलिस ट्रैक्टर को मल्हीपुर थाने उठा ले गई।
मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मल्हीपुर कलां के मजरा मलंग गांव निवासी प्रभात कुमार (25) पुत्र शांति प्रसाद वर्मा गुरुवार देर शाम खेत की जोताई कराने के लिए गया था। इस दौरान वह अपने चाचा लाले पुत्र रामचंदर के ट्रैक्टर को ले गया था। खेत की जोताई करते समय प्रभात ट्रैक्टर पर ही बैठा था जबकि राजेंद्र प्रसाद वर्मा ट्रैक्टर चला रहा था।
जोताई करते समय अचानक ट्रैक्टर खेत की मेड़ में फंस गया जिससे हिचकोले खाकर प्रभात ट्रैक्टर से गिर गया। इससे पहले कि चालक को इसकी जानकारी हो पाती, रोटावेटर में फंसने से प्रभात की घटनास्थल पर ही कटकर मौत हो गई। मौत की सूचना के बाद मौके पर पहुंची मल्हीपुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया।
विज्ञापन
प्रभात का खेत जमुनहा-बहराइच मार्ग स्थित खमरिया जाने वाले चक मार्ग के दक्षिण दिशा में स्थित है। प्रभात के पिता की तीन वर्ष पूर्व मौत हो चुकी थी। वह परिवार में अकेला कमाने वाला था। उसकी मौत के बाद जहां परिवार निराश्रित हो गया, वहीं परिवारीजनों का रो-रो कर हाल बेहाल है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर दद्दन सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है। परिवारीजनों की ओर से यदि हादसे की कोई तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।