{"_id":"5eee2f068ebc3e42ee104947","slug":"expose-student-problems-srawasti-news-lko5269173150","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र समस्याओं को करें उजागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र समस्याओं को करें उजागर
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा नगर में शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की संगठनात्मक समीक्षा बैठक हुई। इसमें आगामी सत्र की कार्य योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में अवध प्रांत के प्रांतीय उपाध्यक्ष मौजूद रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और सक्रिय बनाने तथा छात्र समस्याओं को प्रमुखता से उजागर करने को कहा।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की संगठनात्मक समीक्षा बैठक में अवध प्रांत के प्रांतीय उपाध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देश का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। जो समय समय पर छात्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाता रहा है। तराई जैसे इस पिछड़े जिले में शिक्षा का हाल खराब है। यहां निजी स्कूल विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों का दोहन कर रहे हैं। ऐसे में यह आवश्यक है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को जिले में और सक्रिय बनाया जाए। जिले के सभी ग्राम पंचायत स्तर पर संगठन को और मजबूती के साथ खड़ा करें।
आवश्यकता पड़े तो जिला व नगर के प्रतिनिधियों के साथ प्रांतीय पदाधिकारियों को भी बुलाएं। जिससे यह संगठन पूरी मजबूती के साथ जिले में सक्रिय भूमिका अदा कर सके। इस दौरान विगत वर्ष के कार्यों की समीक्षा की गई। इसके बाद आगामी सत्र की कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई। बैठक में प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्य रुद्र त्रिपाठी रिशू ने कहा कि संगठन के विस्तार के लिए कार्यकर्ता अभी से ही जुट जाएं। जिससे संगठन अपनी ऊंचाइयों को छू सके। इस मौके पर नगर अध्यक्ष आदर्श श्रीवास्तव, आकाश विश्वकर्मा, जिला संयोजक देवेश मिश्रा, सुधांशु पांडेय, जिला एसएफडी प्रमुख सत्यार्थ त्रिपाठी, शिवाजी त्रिपाठी, प्रवीन पांडेय, परमानंद पाठक आदि मौजूद रहे।