फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Everyone's cooperation is necessary in linking the voter list with Aadhaar

मतदाता सूची को आधार से लिंक कराने में सभी का सहयोग जरूरी

Thu, 28 Jul 2022 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Everyone's cooperation is necessary in linking the voter list with Aadhaar
कलेक्ट्रेट सभागार में राजनैतिक दलों प्रतिनिधियों के साथ बैठक करती छीएम - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। मतदाता सूची को आधार नंबर से लिंक कराने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। विशेषतौर पर राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को इसके लिए आगे आकर आम मतदाताओं को जागरूक किया जाना चाहिए। यह अपील जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने की। वह गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक में हिस्सेदारी कर रही थी।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची में शामिल मतदाताओं का आधार नंबर स्वैच्छिक रूप वोटर लिस्ट से लिंकअप कराने को निर्देशित किया गया है। इसके लिए जिले में एक अगस्त से अभियान का संचालन शुरू होगा। इस दौरान नामित बीएलओ मतदाता के आधार नंबर का विवरण फार्म 6बी के माध्यम से एकत्र करेंगे। डीएम ने बैठक में मौजूद सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष व प्रतिनिधियों से अपील की कि वह निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने में पूरा सहयोग करते हुए इसका व्यापक प्रचार प्रसार कर आम मतदाताओं को जागरूक भी बनाए। ताकि मतदाता सूची को पूरी तरह से त्रुटिहीन बनाया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि आधार नंबर को लिंकअप कराने के लिए एक अगस्त से शुरू होने वाले अभियान के दौरान 7 व 21 अगस्त रविवार को सभी मतदान केंद्रों के मतदेय स्थलों पर विशेष शिविर का आयोजन भी होगा। इसके माध्यम से अधिक से अधिक मतदाताओं के आधार नंबर एकत्रित कराए जाएंगे। इसके साथ ही अभियान के दौरान सभी बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं से आधार नंबर प्राप्त करने के लिए फार्म 6 बी भरवाने का कार्य भी करेंगे। जिले में वर्तमान में कुल 8,09,405 मतदाता हैं। इनमें 4,30,482 पुरुष तथा 3,78,882 महिला मतदाता शामिल है। इनमें से 3,93,258 वोटर भिनगा विधानसभा क्षेत्र और 416147 मतदाता श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र में हैं। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम कमलेश चंद्र समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed