फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   every one get medical fasileties

सभी जरूरतमंदों को समय से मिले स्वास्थ्य सेवा

Tue, 12 Nov 2019 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
every one get medical fasileties
श्रावस्ती कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करती डीएम। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार शाम हेल्थ पार्टनर की बैठक आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता डीएम ने किया। इस दौरान उन्होंने मौजूद हेल्थ पार्टनरों से सभी जरूरत मंदों को समय से स्वास्थ्य सेवा व सुविधा मुहैया कराने को कहा। ताकि लोगों को उसका समुचित लाभ मिल सके।
विज्ञापन

हेल्थ पार्टनर की बैठक में जिलाधिकारी यशु रस्तोगी ने कहाकि उचित देखभाल व समय से बेहतर स्वास्थ्य सुविधा न मिलने के कारण ज्यादा तर लोगों की जान जोखिम में पड़ जाती है। ऐसे में जहां उनके इलाज में अधिक समय व पैसे की बर्बादी होती है। वहीं मरीज किसी न किसी प्रतिकूल परिस्थितियों का शिकार भी होते हैं। ऐसे में जरूरी है कि जरूरतमंद को समय से बेहतर स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराया जाए।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने हेल्थ पार्टनरों से नवजात शिशु की उचित देखभाल एवं टीकाकरण कराने, गर्भवती महिलाओं का समय से टीकाकरण कराने तथा परिवार नियोजन पर विशेष ध्यान देने की बात कही। डीएम ने कहाकि सरकार जन जन को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए स्वास्थ व बाल विकास परियोजना विभाग के माध्यम से कई योजनाओं का संचालन करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी गतिविधियों को और बेहतर ढंग से संचालन संबंधित विभागीय अधिकारियों के माध्यम से कराया जाए। जिससे जिलेवासी विभिन्न स्वास्थ सुविधाओं से लाभान्वित हो सके। इस मौके पर यूनिसेफ, टीएसयू, डब्लूएचओ सहित अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि पार्टनर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed