{"_id":"69ed132ade047f870f041816","slug":"even-after-two-years-the-demarcation-of-the-field-has-not-been-done-shravasti-news-c-104-1-srv1004-119706-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: दो वर्ष बाद भी नहीं हुआ खेत का सीमांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: दो वर्ष बाद भी नहीं हुआ खेत का सीमांकन
Sun, 26 Apr 2026 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 26 Apr 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। सभी थानों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 34 मामले आए, जिनमें से मात्र एक मामले का ही मौके पर निपटारा हो सका। ज्यादातर मामले राजस्व विभाग से संबंधित रहे।
मल्हीपुर थाने में जिलास्तरीय थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम अन्नपूर्णा गर्ग व एसपी राहुल भाटी ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल छह मामले आए, जिनमें से चार मामले राजस्व विभाग से संबंधित तथा दो मामले पुलिस से संबंधित रहे। इनमें से किसी भी मामले का मौके पर निपटारा नहीं हो सका।
डीएम ने सभी मामलों को मौके पर जाकर निपटाने के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि पुलिस व राजस्व टीम स्थलीय निरीक्षण कर मामलों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से निपटाएं, जिससे लोगों को बार-बार कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े।
विज्ञापन
नवीन मॉडर्न थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में ग्राम महदेईया निवासी रामनरायन ने पत्र देकर बताया कि उन्होंने खेत के सीमांकन के लिए उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र दिया था। इस पर उच्चाधिकारियों ने मार्च 2024 में सीमांकन का आदेश दिया था। फिर भी सीमांकन नहीं हो सका। पीड़ित ने खेत के सीमांकन की मांग की है।
इस दौरान कुल दो मामले आए, जिनमें से किसी का भी निपटारा नहीं हो सका। इसी क्रम में हरदत्त नगर गिरंट में राजस्व से संबंधित पांच, इकौना में दो, सिरसिया में तीन, कोतवाली भिनगा में सात मामले आए। सोनवा में तीन मामले आए। गिलौला में आए छह मामलों में से एक मामले का समाधान किया गया।