{"_id":"695abdd58e8c4c167b0770b5","slug":"erai-in-the-grip-of-cold-wind-and-fog-shravasti-news-c-104-1-slko1011-117014-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: सर्द हवा व कोहरे की चपेट में तराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: सर्द हवा व कोहरे की चपेट में तराई
Mon, 05 Jan 2026 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 05 Jan 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
जमुनहा-बहराइच मार्ग पर रविवार सुबह आठ बजे छाया कोहरा। - संवाद
श्रावस्ती/वीरपुर। तराई में सर्द हवा व कोहरे का कहर लगातार जारी है। रविवार सुबह नौ बजते-बजते कोहरा छंट गया, लेकिन हवा के चलते गलन बरकरार रही। दोपहर बाद मौसम खुला और धूप निकली। घर के बाहर बैठकर लोगों ने गुनगुनी धूप का आनंद लेने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवा के चलते कुछ देर बाद ही घर में दुबकना पड़ा।
सुबह-शाम जहां घना कोहरा परेशान कर रहा है, तो वहीं आसमान भी बादलों की गिरफ्त में हैं। इन सबके बीच पांच किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही सर्द पछुआ हवा तराई वासियों पर सबसे ज्यादा सितम ढा रही हैं। लगातार जारी गलन से लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित होने लगी है। बाजारों में जहां सन्नाटा देखने को मिल रहा है, तो वहीं बसों में भी यात्री कम दिख रहे हैं।
भिनगा निवासी कपड़ा कारोबारी अनुपम ने बताया कि गलन के चलते ग्राहकों की संख्या घटी है। स्टेटर, जैकेट, मोजा व टोपी आदि के ही खरीदार आ रहे हैं। अन्य कपड़ों की खरीदारी घटी है।
विज्ञापन
किसान बरतें विशेष सावधानी
- रात के समय फसल की सिंचाई न करें।
- गेहूं में हल्की सिंचाई करें और कहीं भी जलजमाव न होने दें।
- कीटनाशक का छिड़काव दोपहर के समय करें।
- सब्जी की फसल पर राख का छिड़काव करें।
बुजुर्गों का रखें विशेष ध्यान
- सुबह टहलने से बचें और गर्म पानी का सेवन करें।
- घर से निकलने पर ऊनी कपड़ों के साथ-साथ टोपी व दस्ताने का प्रयोग करें।
- नियमित बीपी की जांच करवाएं, बढ़ने पर तत्काल चिकित्सक से सलाह लें।
- सुबह-शाम हीटर या अलाव के पास बैठें और हाथों को गर्म करें।