फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Encroachment removed from pond land

Shravasti News: तालाब की भूमि से हटवाया अतिक्रमण

Fri, 18 Sep 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 18 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from pond land
इकौना देहात में अतिक्रम हटाते कर्मी।
इकौना। इकौना देहात में शुक्रवार को तहसील प्रशासन ने तालाब की भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। साथ ही मौके पर पड़े मलबे को हटाने का काम भी शुरू कराया गया। मामला गाटा संख्या 2393ख व 2394ग की 0.145 हेक्टेयर भूमि का है, जो खतौनी में तालाब खाते की सुरक्षित भूमि दर्ज है। तहसीलदार इकौना ने 13 अगस्त को हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ के आदेश के तहत गफ्फार समेत नौ लोगों को नोटिस जारी कर 16 अगस्त तक अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। समय सीमा में कब्जा न हटाने पर 18 अगस्त को पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई की गई थी, लेकिन अतिक्रमण पूरी तरह नहीं हट सका था। शुक्रवार को तहसीलदार अजीत प्रताप सिंह व लेखपाल मनीष शुक्ला ने बचा अतिक्रमण ध्वस्त कराया।
विज्ञापन

बॉक्स में
यह बोले प्रभावित व्यक्ति
ग्रामीण जाकिर, अमीन, अब्बास अली, फारूख, निसार, वकील, झब्बार, गफ्फार, लतीफ का कहना है की करीब एक माह से हर दूसरे-तीसरे दिन हम लोगों की भूमि का चिह्नांकन किया जाता है। कभी सड़क से 25 मीटर अंदर तक तालाब की भूमि बताई जाती है तो कभी 35 मीटर अंदर तक तालाब की नापाई की जाती है। हम लोगों का वर्षों पुराना पुस्तैनी मकान प्रशासन ने गिरा दिया है। अब हम लोगों के पास मकान बनाने के लिए कोई जमीन नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed