फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Eligible pregnant and children should not be deprived of vaccination

पात्र गर्भवती एवं बच्चे टीकाकरण से वंचित न रहने पाएं

Sun, 29 Aug 2021 10:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
Eligible pregnant and children should not be deprived of vaccination
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार शाम जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी ने की। बैठक में सीडीओ ने स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों, प्रभारी चिकित्साधिकारियों के साथ ही स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, एएनएम, आशा बहू, आशा संगनियों को दायित्व बोध के साथ काम करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने कहा कि जिले में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर अन्य जनपदों की तुलना में अधिक है, जो चिंता का विषय है। इसे रोके बिना स्वस्थ्य समाज की परिकल्पना पूरी नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन

मातृ एवं शिशु मृत्यु दर पर रोक के लिए कारगर कदम उठाए जाएं। जिससे देखभाल के अभाव में जिले में किसी भी गर्भवती, धात्री महिला एवं नवजात शिशुओं की मौत न होने पाए। एएनएम और आशा गांव में स्वास्थ्य कार्यक्रमों के संचालन की मुख्य धुरी है। सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी एएनएम और आशावार के किये गये कार्यों की समीक्षा करें। लापरवाही मिलने पर दंडित भी करें। आरसीएच पोर्टल पर गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं का पंजीकरण/ अपडेशन शत प्रतिशत किया जाए। यदि शत-प्रतिशत अपडेशन में ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक एवं डाटा इंट्री ऑपरेटर की लापरवाही मिले तो उनके विरुद्ध कार्रवाई करें।
विज्ञापन

जिले की प्रत्येक गर्भवती महिलाओं से लेकर नवजात शिशुओं को सूचीबद्ध करना होगा। जिससे समय से टीकाकरण के साथ-साथ स्वास्थ्य परीक्षण कराकर उन्हें समय से इलाज मुहैया कराया जा सके। सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिया कि यदि भविष्य में कोई भी मातृ एवं शिशु की प्रसव से पूर्व, प्रसव के दौरान या प्रसव के पश्चात मृत्यु होती है तो संबंधित प्रभारियों को मृत्यु का कारण जच्चा-बच्चा की प्रसव पूर्व की गई देखभाल एवं टीकाकरण/ पोषण संबंधी दी गई सुविधाओं के विषय में स्थिति स्पष्ट करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण की समीक्षा के दौरान सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को ड्यू लिस्ट ढंग से तैयार कराने का निर्देश दिया। जिससे कोई भी पात्र गर्भवती महिला एवं बच्चे टीकाकरण से वंचित न रहने पाए। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, जननी सुरक्षा योजना, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना सहित अन्य कार्यक्रमों की समीक्षा की। बैठक के दौरान सीएमओ डॉ. एपी भार्गव, सीएमएस डॉ. जेता सिंह, एसीएमओ डॉ. मुकेश मातेनहेलिया समेत सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी, डीसीपीएम व बीसीपीएम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed