फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Electricity workers will go on symbolic strike tomorrow

Shravasti News: कल सांकेतिक हड़ताल करेंगे विद्युतकर्मी

Mon, 13 Mar 2023 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 13 Mar 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Electricity workers will go on symbolic strike tomorrow
श्रावस्ती। विद्युत निगम के कर्मचारी अपनी विभिन्न मांग को लेकर मंगलवार को सांकेतिक हड़ताल करेंगे। मांग पूरी न होने पर 17 मार्च से 72 घंटे हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान जिले की विद्युत व्यवस्था में दिक्कत आई तो सुनवाई आसान नहीं होगी।बिजली निगम के कर्मचारी, निविदा व संविदा कर्मी बगैर उपकरण अपनी जान जोखिम में डालकर व्यवस्था में जुटे रहते हैं। कई बार संसाधनों के अभाव में वह दुर्घटना का शिकार भी हो रहे हैं। निगम कर्मियों की ओर से लगातार विद्युत उपकरणों की मांग की जा रही है। इतना ही नहीं उन्हें उपभोक्ताओं सहित अधिकारियों के कोप का भी भाजन बनना पड़ता है। अपनी समस्याओं का निराकरण कराने को लेकर निगम कर्मी कई बार हड़ताल भी कर चुके हैं। इसके बाद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। ऐसे में बिजली निगम के कर्मचारियों, निविदा व संविदा कर्मियों ने अपनी मांग के समर्थन में मंगलवार को सांकेतिक हड़ताल करने की घोषणा की। मांग पूरी न होने पर विद्युत कर्मियों ने 17 मार्च से 72 घंटे हड़ताल व कार्य बहिष्कार होगा। ऐसे में जिले की विद्युत व्यवस्था भगवान भरोसे रहेगी। जिन लाइनों की आपूर्ति बहाल रही वह बहाल ही रहेगी। यदि कहीं कोई फाल्ट आया तो उसकी मरम्मत नहीं की जाएगी। ऐसे में उपभोक्ताओं को आपूर्ति बहाली के लिए हड़ताल समाप्त होने का इंतजार करना पड़ सकता ह। इस बारे में अधिशासी अभियंता डीपी सिंह का कहना है कि हड़ताल न हो इसके लिए शासन स्तर से प्रयास जारी है। बाकी उपभोक्ताओं को कोई परेशानी न हो इसकी व्यवस्था भी की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed