{"_id":"5f0ddc328ebc3e63653d33e8","slug":"electricity-supply-will-be-interrupted-from-6-am-to-12-pm-srawasti-news-lko530743119","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह छह से रात 12 बजे तक बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह छह से रात 12 बजे तक बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति
विज्ञापन
श्रावस्ती। 33 केवीए विद्युत उपकेंद्र उल्लहवा में स्थापित पांच एमवीए पावर ट्रांसफार्मर के स्थान पर दस एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। इसके लिए क्षमता वृद्धि का कार्य गुरुवार सुबह छह बजे से किया जाएगा। ऐसे में सोलह जुलाई को जमुनहा बहराइच से संबंधित क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति रात 12 बजे तक बाधित रहेगी।
यह जानकारी देते हुए अधिशासी अभियंता पावर कॉर्पोरेशन ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदलने के कारण। 11 केवीए तुलसीपुर फीडर से तुलसीपुर, नासिरगंज, इटरौरी तथा 11 केवीए जमुनहा फीडर के जमुनहा बाजार, बदला चौराहा, पटना जमुनहा रोड व तहसील परिसर मल्हीपुर की आपूर्ति बाधित की जाएगी।
वहीं 11 केवीए तिवारी गांव फीडर देरवरनिया, हरदत्त नगर गिरंट, इमिलिया करनपुर, पटपर गंज व 11 केवीए मल्हीपुर फीडर के भगवानपुर भैंसाही, संकल्पा, मल्हीपुर खुर्द, थाना परिसर एवं उसके आसपास क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी सुबह छह बजे से रात 12 बजे तक बंद रहेगी। अधिशासी अभियंता ने उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि को देखते हुए क्षेत्र वासियों से सहयोग की अपील की है।