{"_id":"6acbd30e96b8c6be66026d34","slug":"electricity-department-remains-inactive-even-17-days-after-the-storm-shravasti-news-c-104-1-slko1011-123746-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: आंधी के 17 दिन बाद भी नहीं जागा बिजली विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: आंधी के 17 दिन बाद भी नहीं जागा बिजली विभाग
Sun, 11 Oct 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
हंसरामपुरवा में रास्ते में पड़ा पोल, किनारे से निकलते लोग
गिरंट बाजार। अर्नब तूफान के दौरान आई आंधी का असर तराई के गांवों में अब भी दिख रहा है। जमुनहा तहसील क्षेत्र के 30 से अधिक गांवों में 17 दिन बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। कई जगह टूटे विद्युत पोल और तारों की मरम्मत नहीं हुई है। पेड़ों के गिरने से क्षतिग्रस्त हुए तार भी नहीं बदले गए हैं। इससे 20 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित है। जंगल से सटे गांवों में ग्रामीणों को जंगली जीवों और विषैले जीवों का डर सता रहा है। वहीं, रास्तों पर गिरे विद्युत पोल और ट्रांसफार्मर से आवागमन में भी परेशानी हो रही है।
जंगल से सटे गांव में हिंसक जीवों का खतरा
जमुनहा तहसील का केवटनपुरवा गांव जंगल से सटा है। आंधी के दौरान यहां एक विद्युत पोल टूटकर गिर गया था। 17 दिन बाद भी उसे ठीक नहीं किया गया है। गांव में चार अन्य विद्युत पोल भी टूटे पड़े हैं। बिजली न होने से ग्रामीण रात में घरों में रहने को मजबूर हैं। ग्रामीण दीनानाथ सिंह, हुकुम सिंह और हनुमान ने बताया कि कई बार शिकायत के बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। बिजली न आने से बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी हो रही है।
रास्ते पर पड़ा ट्रांसफार्मर सहित डबल पोल
हंसरामपुरवा में आंधी के दौरान ट्रांसफार्मर सहित डबल पोल रास्ते पर गिर गया था। 17 दिन बाद भी उसे हटाया नहीं गया है। इससे ग्रामीणों का आवागमन बाधित है और उन्हें गड्ढे से होकर गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीण पहलवान खां और राजेश यादव ने बताया कि कई बार शिकायत कर रास्ते से खंभा हटवाने की मांग की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
30 से अधिक गांवों की बिजली ठप
जमुनहा तहसील क्षेत्र के जयलालपुरवा, मोहनलालपुरवा उत्तरी, बलिदानपुरवा, गयादतपुरवा, गजरहनपुरवा, सालिकपुरवा और विश्रामपुरवा सहित 30 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति ठप है। इससे 20 हजार से अधिक लोग प्रभावित हैं। ग्रामीणों को रात अंधेरे में गुजारनी पड़ रही है। बिजली न होने से उन्हें विषैले जीवों और चोरों का भी डर सता रहा है।
15 गांवों की बिजली आपूर्ति आज बहाल कर दी जाएगी। अन्य ग्राम पंचायतों में बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य जारी है। तीन से चार दिनों में सभी गांवों की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विवेक कुशवाहा, जेई