फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   electric supply bard

सोलह घंटे से कटी बिजली, जिला अंधेरे में

Sun, 23 Jun 2019 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
electric supply bard
श्रावस्ती। बारिश के साथ ही शनिवार रात बारह बजे से जिले भर की बिजली गुल हो गई। रविवार देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हुई। बारिश व जलभराव के दौरान बिजली गुल होने के कारण लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इससे करीब बारह लाख लोग प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन

भिनगा, सिरसिया व हरिहरपुररानी सरीखे लगभग सभी क्षेत्रों के बारह लाख लोगों को बिजली न होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश होने से चारों तरफ जलभराव के चलते विषैले जंतुओं का भी खतरा बढ़ गया है। शनिवार रात कटी बिजली रविवार देर शाम तक बाधित रही।
विज्ञापन

इस संबंध में अधिशाषी अभियंता रमा शंकर मौर्य बताते हैं कि भारी बारिश के कारण ब्रेक डाउन हो गया था। सभी फीडर चेक किए जा रहे हैं। जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भिनगा नगर में आईपीडीएम योजना के तहत 11 केवीए एलटी लाइन को ठीक करते हुए ट्रांसफार्मर स्थापित किया जा रहा है। इससे भिनगा नगर में 24 को ईदगाह तिराहे से पुराना डाकखाना भिनगा तक सुबह छह से दोपहर दो बजे तक व 25 को सरस्वती शिशु मंदिर से भिनगा पानी टंकी तक इसी समय विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed