फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   election

मंडलायुक्त व डीआईजी सहित अन्य अधिकारियों ने लिया मतदान केंद्रों का जायजा

Thu, 15 Apr 2021 11:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
election
श्रावस्ती। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को निष्पक्ष शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने व कोरोना प्रोटोकाल का अक्षरश: अनुपालन कराने के लिए गुरुवार को मंडलायुक्त ने डीआईजी के साथ पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोरोना प्रोटोकाल का अनुपालन करने की अपील करते हुए मातहतो को इसका अनुपालन कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही जिले के अन्य अधिकारियों ने भी विभन्न पोलिंग बूथों पर जाकर व्यवस्था जांचा। जहां मिली खामियों को तत्काल अपनी उपस्थिति में दूर कराया।
विज्ञापन

पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोंडा डॉ. राकेश सिंह व मंडलायुक्त एसवीएस रंगाराव के साथ श्रावस्ती पहुंचे। जहां त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतदान केंद्रों का भ्रमण कर मतदान व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्राथमिक विद्यालय नन्थापुरवा, प्राइमरी स्कूल जयचंद्रपुर कटघरा व कम्पोजिट स्कूल भिट्ठी पहुंचकर वहां की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। साथ ही पुलिस कर्मियों को कोविड 19 महामारी के दृष्टिगत विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए। साथ ही बूथ एजेंटों को भी सख्त निर्देश देते हुए कहा कि यदि मतदान के दौरान बूथ पर कोई भी गड़बड़ी या अशांति होती है तो उसकी जिम्मेदार सभी बूथ एजेंटों की होगी।
विज्ञापन

जिन पर वैधानिक कार्यवाही कर उन्हें दंडित किया जाएगा। इस दौरान मंडलायुक्त व डीआईजी ने बूथ पर मौजूद सभी मतदाताओं से कोविड-19 से बचाव के लिए सामाजिक दूरी अपनाने एवं शांतिपूर्ण मतदान की अपील की। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे ने भारी संख्या में पुलिस बल के साथ पांडेपुरवा व हरदत्त नगर गिरंट सहित जिले में भ्रमणशील रह मतदान केंद्र पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सभी को मास्क लगाकर मतदान करने की हिदायत दी। वहीं सीओ सिटी हौसला प्रसाद ने क बूथ पर कर्तव्य निष्ठा का परिचय देते हुए बीमार बुजुर्ग महिला मतदाता को सहारा देकर मतदान कराया। इस दौरान उन्होंने परसा, जानकीनगर, शिवगढ़ कला, तिलकपुर आदि मतदान केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उप जिलाधिकारी इकौना राजेश कुमार मिश्र ने क्षेत्राधिकारी इकौना एमपी शर्मा व पुलिस बल के साथ इकौना के कटरा गुलहरिया में पोलिंग बूथ का निरीक्षण कर संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed