फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   election

मजबूत लोकतंत्र के लिए घूंघट में भी आई महिलाएं

Thu, 15 Apr 2021 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
election
श्रावस्ती। गांव में मजबूत लोकतंत्र के लिए गुरुवार हुए मतदान में महिलाओं की भी भागीदारी बढ़चढ़ कर देखी गई। कई बूथों पर महिलाएं घूंघट की ओट में दिखाई दी। जबकि कई बूथों पर महिलाओं का ही दबदबा दिखाई दिया। औसतन सभी बूथों पर महिलाओं की भागीदारी बढ़ चढ़ देखी गई।
विज्ञापन

गांव में मजबूत लोकतंत्र की स्थापना हो व योग्य व्यक्ति ही चुनकर उनका रहनुमा बने। इसके लिए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के महापर्व पर महिलाओं की भागीदारी मतदान के दिन गुरुवार को मजबूती से देखने को मिली। थारू जनजाति बाहुल्य गांवों में बनाए गए दोनों बूथों पर महिलाओं का ही दबदबा था। इन बूथों पर लगभग 100-150 महिलाएं कतारबद्ध दिखाई दीं। जबकि गिलौला के मनसुखा सहित जमुनहा, इकौना में बने मतदान केंद्रों में भी महिलाओं का दबदबा रहा। इसी प्रकार जिले के विभिन्न बूथों पर दोपहर तक पुरुषों के सापेक्ष महिलाओं की कतार ज्यादा मजबूत दिखाई दी। यहां घूंघट में आई महिलाएं गोद में बच्चा भी लिए हुए दिखीं।
विज्ञापन

श्रावस्ती। मतदान के दिन गुरुवार को आम जनजीवन थमा थमा सा रहा। साढ़े छह बजे सुबह से शाम साढ़े चार बजे तक लोग वोट देने के लिए कतार में लगते रहे। शाम छह बजे समय खत्म होने के बाद भी बूथों पर लोग वोट देने के लिए लाइन में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में गुरुवार का दिन केवल चुनाव के लिए जैसे आरक्षित रहा। कड़ाके की धूप के कारण लोग सुबह सात बजे से ही कतार बद्ध हो गए। यह सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। इस दौरान अधिकांश लोगों ने बिना खाए पिए सभी काम छोड़ पहले मतदान का कार्य किया। चुनाव के कारण जहां पोलिंग बूथों के आसपास चहल पहल देखने को मिली। वहीं इसका असर भिनगा व इकौना नगर में भी देखने को मिला। जहां नगरीय क्षेत्र में पूरी तरह से सन्नाटा छाया रहा। वहीं इसका असर मुख्य मार्गों पर भी देखने को मिला। मुख्य मार्ग पर पूरे दिन एक दो लोग ही दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed