{"_id":"60787bfc8ebc3ec89b7f776e","slug":"election-srawasti-news-lko574359372","type":"story","status":"publish","title_hn":"11429 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटिका में हुआ कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11429 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटिका में हुआ कैद
विज्ञापन
मतदेय स्थलों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते डीएम व एसपी
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए गुरुवार सुबह सात बजे मतदान प्रारंभ हुआ। शुरुआती समय में मतदान प्रतिशत काफी धीमा रहा। मौसम के पारे के साथ ही मतदान प्रतिशत भी लगातार बढ़ता रहा। चिलचिलाती धूप व गर्मी की परवाह किए बगैर लोग ग्राम सरकार के गठन के लिए मौसम की परवाह किए बगैर कतारबद्ध हो अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। दोपहर दो बजे तक 40.60 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। लगभग सभी मतदान केंद्रों पर सामाजिक दूरी का अनुपालन होता नहीं दिखा।
गांव में अपनी सरकार के गठन के लिए गुरुवार को मतदाताओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। क्या युवा, क्या बुजुर्ग और क्या महिलाएं। सभी अपने मनपसंद का प्रतिनिधि चुनने के लिए सुबह 6:45 बजे से ही पोलिंग बूथ पर पहुंचने लगे। जहां सुबह सात बजे मतदान प्रारंभ हुआ। सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद जब लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर पोलिंग बूथ से बाहर निकले तो उनके चेहरे पर खुशी झलक रही थी। सुबह से ही करीब 13 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही पूर्वा हवाओं व चिलचिलाती धूप के कारण मौसम का पारा 39 डिग्री सेल्सियस रहा।
इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से जूझना पड़ा। जिसकी परवाह किए बगैर लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए कतारबद्ध नजर आए। पोलिंग बूथ के बाहर पर्याप्त छाया की व्यवस्था न होने के कारण लोग चिलचिलाती धूप से बचने के लिए पेड़ का सहारा लेते दिखे। जिल में गुरुवार हुए मतदान के बाद मतदाताओं ने ग्राम प्रधान पद के 3679 प्रत्याशी, क्षेत्र पंचायत के 3090 प्रत्याशी, सदस्य ग्राम पंचायत के 4244 प्रत्याशी व जिला पंचायत सदस्य पद के 416 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला सुना दिया। जिनकी किस्मत अब मतपेटिका में कैद हो चुकी है। दो मई को मतगणना के बाद कौन जीता कौन हारा इसका फैसला हो सकेगा।
विज्ञापन
ब्लॉक ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्राम पंचायत
हरिहरपुररानी 581 578 719
गिलौला 774 520 717
जमुनहा 812 639 1100
सिरसिया 802 636 849
इकौना 710 717 859
ब्लॉक ग्राम प्रधान पद सदस्य ग्राम पंचायत पद बीडीसी जिला पंचायत सदस्य
हरिहरपुररानी 59 773 90 04
गिलौला 87 1097 102 04
जमुनहा 84 1086 119 05
सिरसिया 86 1100 110 04
इकौना 81 1035 106 05
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने एड़ी चोटी का जोर लगा रखा था। कहीं कोई चूक न हो इसके लिए चुनाव प्रेक्षक रवि कुमार एनजी, जिलाधिकारी टीके शिबु, एसपी अरविंद कुमार मौर्य, एएसपी बीसी दुबे, एडीएम, योगानंद पांडे सहित सभी एसडीएम, तहसीलदार, सीओ, नायब तहसीलदार, जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट, कलस्टर व सुपर कलस्ट टीम के साथ ही पीआरवी वाहन पूरे दिन क्षेत्र का जायजा लेते रहे।
जिले में 475 मतदान केंद्र बनाए गए थे। जहां 1332 मतदेय स्थल थे। इनमें 19 संवेदनशील मतदान केन्द्र तथा 57 मतदेय स्थल व 29 अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्र एवं 94 मतदेय स्थल थे। जहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। इसके साथ ही 427 सामान्य मतदान केंद्र में 1181 मतदेय स्थल थे। जहां सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद दिखी।
समय वार मतदान प्रतिशत
सुबह 8 बजे 8.15 प्रतिशत
सुबह 10 बजे 16 प्रतिशत
दोपहर 12 बजे 27.64 प्रतिशत
दोपहर 2 बजे 40.60 प्रतिशत
शाम 4 बजे 53.80 प्रतिशत