{"_id":"6064ba888ebc3ee61b33598c","slug":"election-srawasti-news-lko5720685105","type":"story","status":"publish","title_hn":"पचास में दस रूपये वाला स्टांप तो पांच सौ में बिक रहा नो ड्यूज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पचास में दस रूपये वाला स्टांप तो पांच सौ में बिक रहा नो ड्यूज
विज्ञापन
इकौना में पैसा लेकर नोड्यूज के लिए कतारबद्घ लोग
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव नामांकन में दावेदारों की कम जानकारी का फायदा कर्मचारी व स्टांप वेंडर उठा रहे है। जहां स्टांप की जरूरत ही नहीं वहां दस रुपए का स्टांप पेपर पचास रुपए में बिक रहा है। मुफ्त मिलने वाले अदेय प्रमाण पत्र के लिए दो सौ से लेकर पांच सौ रुपए तक वसूले जा रहे हैं।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन पत्र में इस बार प्रत्याशी को कई शपथ पत्र लगाने हैं। शपथ पत्र नामांकन पत्र के साथ मिले प्रपत्र पर ही भरकर उसी पर नोटरी कराना है। इसके लिए अलग से स्टांप देना अनिवार्य नही है, लेकिन जानकारी के अभाव में प्रत्याशी अलग से स्टांप पेपर खरीद कर उस पर शपथ पत्र बनवा कर तैयार करा रहे है। ऐसे में अचानक दस रुपए के स्टांप की मांग के चलते उसकी कालाबाजारी होने लगी है। ब्लाक पर दस रुपए का स्टांप पचास रुपए में बिक रहा है। ऐसे ही नामांकन पत्र के साथ में अदेय प्रमाण पत्र लगना है। ग्राम प्रधान पद के लिए ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत से अदेय प्रमाण पत्र लेने के लिए दो सौ से पांच सौ रुपए ब्लाक पर वसूल किए जा रहे है। जबकि देखा जाए तो ग्राम पंचायत व क्षेत्र पंचायत का अदेय प्रमाण पत्र नि:शुल्क है।
इकौना में ग्राम व क्षेत्र पंचायत का अदेय प्रमाण पत्र पांच सौ रुपए में निर्गत किया जा रहा है। जमुनहा में इसके लिए जारी अदेय प्रमाण पत्रो के लिए छह सौ रुपए वसूल किए जा रहे है। खंड विकास अधिकारी इकौना सतीश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि इसकी जानकारी मिली है कि काउंटर पर नोटिस चस्पा कराया जा रहा है। जिसमें अदेय प्रमाण पत्र नि:शुल्क लिखाया गया है। खंड विकास अधिकारी जमुनहा जीतेंद्र नाथ दूबे ने बताया कि अदेय प्रमाण पत्र पूरी तरह नि:शुल्क है। कौन कर्मचारी शुल्क लेकर अदेय प्रमाण पत्र जारी कर रहा है इसकी जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
मतदाता सूची की बिक्री के लिए ब्लाक में ही काउंटर बनाने का आदेश है। मतदाता सूची के लिए सरकारी शुल्क भी आयोग की ओर से निर्धारित किया गया है। गिलौला ब्लाक में मतदाता सूची के लिए काउंटर न खोलकर उसे एक फोटो स्टेट दुकानदार के हवाले कर दिया गया है। जहां एक पंचायत सूची के लिए दो सौ से पांच सौ की वसूली की जा रही है। दुकान एडीओ पंचायत कार्यालय में कार्यरत एक कर्मी के परिजन की बताई जा रही है।
नामांकन पत्र के साथ निर्वाचक नामावली भी लगनी है। इसमें जिला पंचायत सदस्य के लिए प्रमाणित प्रति व अन्य सभी पदों के लिए स्वप्रमाणित प्रति लगनी है। लेकिन जानकारी के अभाव में प्रधान पद प्रत्याशी भी जिला निर्वाचन कार्यालय में प्रमाणित प्रति के लिए कतारबद्ध हैं।
गिलौला विकास खंड में अदेय प्रमाण पत्र बनाने के लिए जिला पंचायत, ग्राम पंचायत व क्षेत्र पंचायत की ओर से स्टाल नहीं लगाया गया है। जिसके चलते जिला पंचायत अदेय के लिए लोगों को जिला मुख्यालय व अन्य अदेय के लिए कार्यालयों का चक्कर लगाना पड़ रहा है।
जिला पंचायत द्वारा जारी अदेय प्रमाण पत्र के लिए ही शुल्क लिया जाना है। इसके लिए जिला पंचायत ने 150 रुपए शुल्क निर्धारित किया है। इसके अतिरिक्त अन्य किसी भी अदेय के लिए शुल्क का निर्धारण नहीं है।
- श्रीकांत दूबे अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत