फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Ekona tops the exhibition, Katra gets second place

प्रदर्शनी में इकौना अव्वल, कटरा को मिला द्वितीय स्थान

Sun, 13 Oct 2019 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
Ekona tops the exhibition, Katra gets second place
विजेता छात्रों को पुरस्कार प्रदान करते पदाधिकारी। - फोटो : SRAWASTI
कटरा (श्रावस्ती)। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान से संबद्ध जनशिक्षा समिति द्वारा ज्ञान विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। सरस्वती विद्या मंदिर कटरा में आयोजित इस मेले में रविवार को मुख्य अतिथि के रूप में अवध प्रांत के संभाग निरीक्षक मौजूद रहे। विज्ञान प्रदर्शनी में सरस्वती शिशु मंदिर इकौना को प्रथम व कटरा को द्वितीय स्थान मिला।
विज्ञापन

ज्ञान विज्ञान मेले की शुरुआत जन शिक्षा समिति अवध प्रांत के संभाग निरीक्षक मिथिलेश अवस्थी व प्रदेश निरीक्षक राजकुमार सिंह ने मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की।
विज्ञापन

प्रदेश निरीक्षक ने कहा कि विज्ञान मेले के आयोजन से बच्चों को नई तकनीकी ज्ञान के संचार का अवसर मिलता है। साथ ही उन्हें एक-दूसरे को जानने-समझने का भी मौका मिलता है। इसके माध्यम से बच्चों की जिज्ञासाओं का प्रदर्शन होता है। इसलिए ऐसे आयोजन करने से हमारे नौनिहाल आगे बढ़ने में सफल होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान आयोजित संस्कृति ज्ञान प्रश्न मंच में सरस्वती शिशु मंदिर गिलौला के छात्र अनुपम पांडे, सिद्धार्थ पटवा व नवीन वर्मा को संयुक्त रूप से प्रथम स्थान मिला। वहीं द्वितीय स्थान लक्ष्मणनगर की संध्या मिश्रा, विनीत प्रजापति व प्रियंका वर्मा तथा तृतीय स्थान सरस्वती शिशु मंदिर खुटेहना के सौरभ यादव, अभय व प्रीति देवी को मिला।
शिशु वर्ग में सरस्वती शिशु मंदिर विशेश्वरगंज को प्रथम स्थान, सरस्वती शिशु मंदिर लक्ष्मणनगर को द्वितीय तथा सरस्वती शिशु मंदिर गिलौला को तृतीय स्थान मिला। विज्ञान प्रश्नोत्तरी में सरस्वती विद्या मंदिर कटरा की प्रिया तिवारी, अंकित कुमार, व मंजुल मयंक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
द्वितीय स्थान पर सरस्वती शिशु मंदिर गिलौला के आर्यन जायसवाल, आशीष कुमार तथा गोरखनाथ रहे। प्रदर्शनी में सरस्वती शिशु मंदिर इकौना प्रथम, व कटरा को द्वितीय स्थान मिला।

इस मौके पर एमएलकेपीजी कॉलेज बलरामपुर के प्रोफेसर दिव्य दर्शन तिवारी, प्रधानाचार्य सरस्वती विद्या मंदिर कटरा लाल बच्चा शुक्ल, जन शिक्षा समिति के धनीराम अवस्थी, दिवाकर पांडे, राजेंद्र प्रसाद पाठक, डायट इकौना के प्रवक्ता गिरीश प्रसाद मिश्रा, शिवकुमार मिश्रा आदि शिक्षक, शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed