फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Eight more people found corona infected, 20 recovered

आठ और लोग मिले कोरोना संक्रमित, 20 हुए स्वस्थ

Fri, 18 Feb 2022 11:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
Eight more people found corona infected, 20 recovered
श्रावस्ती। जिले में वैश्विक महामारी कोरोना के मामला लगातार घट रहे हैं। वहीं संक्रमित लोगों के स्वास्थ्य में भी कफी तेजी से सुधार हो रहा है। गुरुवार को आई रिपोर्ट में जहां आठ लोग कोरोना संक्रमित मिले। वहीं 20 लोग इससे स्वस्थ भी हुए हैं। मौजूदा समय जिले में 104 कोरोना के सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमितों की संख्या अब धीरे-धीरे घट रही है। गुरुवार को आई रिपोर्ट में आठ लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें कुन्नपुर में एक, रेहरा में एक, सोनपुर सिरसिय में एक, इहिरनपुरवा बेलकर इकौना में एक, गिलौला में एक, नई बाजार भिनगा में एक, गुलरा परसोहना में एक, हरिहरपुररानी में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला। जबकि गिलौला के सिटकहना में एक, पैड़ी में एक, मसजिदिवा में एक, सेमरी चौराहा में एक, नारायनजोत में एक, महादा में एक, लखाही में एक, जरवलिया में एक, खजुरी में दो, मछरिहवा में एक, भिनगा के चिकवा मोहल्ला में एक, छाटकी मुर्तिहा में एक, चकवा में एक, सीतारामपुरवा में एक, दामूपुरवा में एक, कुन्नपुर नौसहरा में एक, सलामत पुरवा में एक व मंगलभट्टा में एक व्यक्ति कोरोना से स्वस्थ भी हुआ।
विज्ञापन

जिले में देखा जाए तो अब तक कुल 668420 लोगों की जांच कराई गई। साथ ही 8435 लोगों ने गैर जिलों में अपनी जांच कराई। इनमें से 665429 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। मिले सभी संक्रमित होम क्वारंटीन किए गए हैं। मौजूदा समय जिले में कुल 104 एक्टिव मामले हैं। जबकि जिले में इस दौरान 150 कंटेनमेंट जोन सक्रिय हैं। इनमें इकौना 28, गिलौला 31, भंगहा 26, जमुनहा 23, सिरसिया 22 व भिनगा में 20 कंटेनमेंट जोन शामिल है। जिसे देखते हुए डॉ. एपी भार्गव ने जिलेवासियों से कोरोना प्रोटोकॉल का कड़ाई से अनुपालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed