{"_id":"5f2055628ebc3e639c3c2992","slug":"eight-found-including-health-and-consolidation-workers-srawasti-news-lko532864211","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य व चकबंदी कर्मी सहित आठ मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य व चकबंदी कर्मी सहित आठ मिले संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इससे संयुक्त जिला चिकित्सालय, सीएमओ कार्यालय व कलेक्ट्रेट कार्यालय भी अछूता नहीं रहा। सोमवार देर शाम व मंगलवार को आई रिपोर्ट में संयुक्त जिला चिकित्सालय के एक संविदा चिकित्सक, सीएमओ कार्यालय के एक कर्मी व चकबंदी न्यायालय में एक कर्मचारी सहित पांच अन्य लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिन्हें एलवन हास्पिटल में भर्ती कराया गया है।
कलेक्ट्रेट में तैनात वीआईपी बाबू के बाद अब परिसर में ही संचालित चकबंदी न्यायालय के एक कर्मचारी में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। यह कर्मचारी बहराइच से ड्यूटी करने कलेक्ट्रेट आते थे। जिनमें कोरोना की पुष्टि के बाद उन्हें बहराइच के लेबल वन हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं संयुक्त जिला चिकित्सालय में तैनात एक संविदा चिकित्सक सहित सीएमओ कार्यालय में तैनात कोल्ड चेन हैंडलर में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
इसके साथ ही भिनगा नगर निवासी एक युवक के साथ ही इकौना कस्बा के मोहल्ला बेचूबाबा, क्षेत्र के ही ग्राम मोहम्मदपुर राजा व ग्राम टंडवा महंथ निवासी एक-एक लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके साथ ही इकौना कस्बे के मोहल्ला आजाद नगर निवासी एक बैंक मित्र की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई। जिन्हें लेवल वन हास्पिटल भंगहा भेजा गया है। वहीं मौके पर पहुंचे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने संक्रमित लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री व संपर्क में आये लोगों की जांच कराई है।
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी इकौना राजेश मिश्रा ने संक्रमित क्षेत्र को हॉटस्पॉट घोषित करते हुए सभी मार्गों को सील कर बैरिकेडिंग लगा दी है। वहीं एसडीएम भिनगा प्रवेंद्र कुमार ने बताया कि भिनगा में मिले संक्रमित के आसपास सौ मीटर परिधि में बैरिकेडिंग कराई जा रही है। एडीएम योगानंद पांडेय का कहना है कि कलेक्ट्रेट में मिले दोनों कर्मचारी बहराइच के रहने वाले हैं। कलेक्ट्रेट कार्यालय व परिसर को सैनिटाइज कराया जा रहा है। यदि किसी और कर्मचारी में कोरोना की पुष्टि हुई तो कलेक्ट्रेट को बंद किया जाएगा।