फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Efforts to set up power substations in Veerpur Bazaar and Chandarkhabujurg are accelerated

Shravasti News: वीरपुर बाजार और चंदर्खाबुजुर्ग में विद्युत उपकेंद्र स्थापना की कवायद तेज

Wed, 13 Aug 2025 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Wed, 13 Aug 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Efforts to set up power substations in Veerpur Bazaar and Chandarkhabujurg are accelerated
वीरपुर/इकौना (श्रावस्ती)। वीरपुर बाजार व गिलौला के चंदर्खाबुजुर्ग में विद्युत उपकेंद्र स्थापना की कवायद तेज हो गई है। श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय ने दोनों स्थानों पर विद्युत उपकेंद्र की स्थापना का मुद्दा विधानसभा में उठाया है। इससे स्थानीय लोगों में खुशी है।
विज्ञापन


इकौना तहसील के वीरपुर क्षेत्र की लगभग 50,000 की आबादी बीते कई सालों से लो वोल्टेज से जूझ रही है। क्षेत्र के लोगों को लगभग 20 किलोमीटर दूर स्थित सीताद्वार विद्युत उपकेंद्र से आपूर्ति मिल रही है। इससे लो वोल्टेज के साथ-साथ आए दिन तार टूटने की समस्या होती है। जिससे ग्रामीणों को घंटों बिना बिजली रहना पड़ता है।
विज्ञापन

समस्या दूर कराने के लिए लोग सालों से जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से वीरपुर बाजार में विद्युत उपकेंद्र स्थापना की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों की इस समस्या को श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय ने मंगलवार को सदन में उठाया है। उन्होंने वीरपुर खैरनिया निवासी शिवकुमार व गिलौला के चंदर्खाबुजुर्ग निवासी प्रदीप पांडेय के विद्युत उपकेंद्र स्थापना की याचिका को विधानसभा में पेश कर उपकेंद्र स्थापना की मांग की है। विधायक की इस पहल से लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोग जल्द विद्युत उपकेंद्र स्थापना का कार्य शुरू होने की उम्मीद लगाए हैं। दोनों स्थानों पर उपकेंद्र स्थापना से 70,000 से अधिक की आबादी को सीधा फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed