{"_id":"6480cd66ca26ec2ce10ea624","slug":"ed-entrance-exam-will-be-held-in-two-shifts-on-june-15-srawasti-news-c-13-1-277003-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: 15 जून को दो पालियों में होगी बीएड प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: 15 जून को दो पालियों में होगी बीएड प्रवेश परीक्षा
Thu, 08 Jun 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 08 Jun 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में 15 जून को दो पालियों में आयोजित होने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा में 336 परीक्षार्थी हिस्सेदारी करेंगे। इसके लिए अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज भिनगा को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा को पूरी शुचिता के साथ नकलविहीन माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने चाक चौबंद इंतजाम किए हैं। परीक्षा तैयारियों की समीक्षा को लेकर ही बुधवार कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम ने एक बैठक भी की।
बैठक में शामिल डीएम कृतिका शर्मा ने बताया कि दो पालियों में आयोजित होने वाली यह परीक्षा प्रथम पाली में सुबह 9 से 12 बजे तक व दूसरी पाली में 2 से शाम 5 बजे तक होगी। इसमें शामिल होने के लिए कुल 336 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं। परीक्षा संचालन को सकुशल निपटाने के लिए एडीएम न्यायिक सुभाष चंद्र यादव को नोडल अधिकारी व एसडीएम भिनगा आशुतोष को स्टेटिक मजिस्ट्रेट नामित किया गया है।
निर्देश दिया कि परीक्षार्थियों को परेशानी से बचाने के लिए परीक्षा केंद्र पर पेयजल, प्रसाधन, सीटिंग व्यवस्था व प्रकाश व्यवस्था के इंतजाम पहले से ही दुरुस्त बना लिए जाए।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय से मिलने वाली परीक्षा सामग्री की गोपनीय को कायम बनाए रखते हुए कोषागार के डबल लॉक में रखा जाए। निर्देश दिया कि सभी परीक्षा कक्षों में वॉइस रिकॉर्डर, सीसीटीवी का संचालन एवं सीसीटीवी कंट्रोल रूम आदि की व्यवस्था प्रधानाचार्य ज्योति प्रकाश पांडे करेंगे। जिला समन्वयक के रूप में एमएलके पीजी कॉलेज बलरामपुर के डा. राजीव रंजन व उप नोडल अधिकारी के बतौर महामाया राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डा. धर्मेन्द्र कुमार को नामित किया गया है।
विश्वविद्यालय की ओर से पर्यवेक्षक के रूप में असिस्टेंट प्रोफेसर महामाया राजकीय महाविद्यालय डा. उपेन्द्र कुमार सोनी व असिस्टेंट प्रोफेसर एमएलके पीजी कालेज बलरामपुर के डा. पंकज कुमार श्रीवास्तव को भेजा जाएगा। बैठक में एएसपी प्रवीण कुमार यादव, एसडीएम रोहित, वरिष्ठ कोषाधिकारी गिरीश कुमार, डीआईओएस संत प्रकाश सहित अन्य अधिकारी अधिकारी मौजूद रहे।